विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

20

महराजगंज, रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरला के पति प्रभात साहू एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पूरे नगर पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया। यही नही उपस्थित कर्मचारियों सहित सभी को शपथ दिलाते हुए वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

बताते चलें कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाये रखने व अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने को लेकर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा नगर पंचायत प्रांगण में वृक्षारोपण किया। तो वहीं अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित उपस्थित सभी लोगो को पर्यावरण बनाये रखने के लिए शपथ दिलाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

श्री साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए यदि सम्भव न हो तो कम से कम वर्ष में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने कहा कि वृक्षों को लगाना और उनका रख रखाव हमारी नैतिक जिम्मेदारी है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में अधिकतम वृक्ष लगाने चाहिए ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को जीवनदायिनी आक्सीजन मिल सके।

इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू, सभासद अमित त्रिपाठी, नुरुल हसन, विनीत वैश्य, धर्मेंद्र वर्मा, राम कुमार के अलावा लिपिक रामचन्दर, जमुना प्रसाद, भारत, सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

गुरुवार को नगर पंचायत में चेयरमैन करेंगी जनसुनवाई

नगर पंचायत में चौथी बार चुनकर आई चेयरमैन सरला साहू ने जन समस्याओं को सुनने के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया है। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थिति रहकर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका यथा शीघ्र निराकरण कराना लक्ष्य है। यही नही उन्होंने नगर में खराब पड़े वाटर कूलरो को खुलवाकर उनकी मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही वाटर कूलरो को ठीक करवाकर पानी की समस्या दूर की जाएगी।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click