वोटर चेतना महा अभियान का हिस्सा बने, मतदान करने का अवसर न छोड़ें :- प्रकाश द्विवेदी

49

बाँदा , भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत आज बाँदा सदर से विधायक ने आज अपनी विधानसभा अन्तर्गत महुआ विकास खण्ड के महुआ मण्डल के सेक्टर बड़ोंखर बुजुर्ग, मनीपुर, गोविन्दपुर के बूथों पर बूथों के प्रभारी, संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों एवं BLO के साथ बैठक की व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जाकर छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में जुड़वाकर इस महा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत बाँदा सदर से विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज अपनी विधानसभा अन्तर्गत महुआ विकास खण्ड के महुआ मण्डल के सेक्टर बड़ोंखर बुजुर्ग (बूथ 273,274,275,276), मनीपुर (बूथ 277,278), गोविंदपुर (रगौल) (बूथ 279 ) के प्रभारी, संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों एवं ब्लॉक व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जाकर छुटे हुए नामों को मतदाता सूची में जुड़वा कर इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ महुआ मण्डल के भाजपा अध्यक्ष राम कृष्णा शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सुधीर मिश्रा, ऋषि अवस्थी राका, मंडल महामंत्री मुन्नीलाल चौरसिया, अमरमणि त्रिपाठी, मंडल मंत्री संग्राम सिंह राजपूत, बब्बू सिंह,गणेश राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक राज किशोर सिंह पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण प्रताप अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रमेश अनुरागी एवं बूथ अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

Click