वोटर चेतना महा अभियान का हिस्सा बने, मतदान करने का अवसर न छोड़ें

29

बाँदा ,भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत बाँदा सदर से विधायक ने आज अपनी विधानसभा अन्तर्गत महुआ विकास खण्ड के महुआ मण्डल के सेक्टर महुआ, डिंगवाही तिंदवारा के बूथों पर बूथों के प्रभारी, संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों एवं BLO के साथ बैठक की व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जाकर छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में जुड़वाकर इस महा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत बाँदा सदर से विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज अपनी विधानसभा अन्तर्गत महुआ विकास खण्ड के महुआ मण्डल के सेक्टर महुआ (बूथ 264,265,266), डिंगवाही (बूथ 174,175) तिंदवारा (बूथ 153,154,155,156,159,160,161) के प्रभारी, संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों एवं BLO के साथ बैठक की साथ ही पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जाकर छुटे हुए नामों को मतदाता सूची में जुड़वा कर इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ महुआ मण्डल के भाजपा अध्यक्ष राम कृष्णा शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम किशोर शुक्ला , जिला कार्यसमिति सदस्य मनमोहन सिंह राजपूत , मंडल उपाध्यक्ष विनोद सिंह , सुधीर मिश्रा , मंडल महामंत्री अमरमणि तिवारी , मंडल मंत्री संग्राम सिंह राजपूत , गणेश राजपूत , शशिभूषण शुक्ला , अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेटालाल श्रीवास शक्ति केंद्र संयोजक कुंज बिहारी शुक्ला , मानेंद्र सिंह राजपूत , कुलदीप शुक्ला बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

Click