व्यापार मंडल के लखनऊ मंडल अध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह

114

रायबरेली। भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल{ मिश्रा गुट }के पूर्व जिला महामंत्री एवं वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को हाल ही में उनकी व्यापार मंडल के प्रति समर्पण व व्यापारिक सेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व मैं अध्यक्ष मंडल लखनऊ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल {युवा} के पद पर मनोनीत किया है
व्यापार मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी {जीतू }ने मनोनयन के साथ ही लखनऊ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से विश्वास जताया है कि वे संगठित ढांचे को मजबूत करेंगे और व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे।

नव मनोनीत जितेन सिंह ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे जितेंद्र सिंह के मनोनयन पर {मिश्रा गुट }के व्यापारियों व पदाधिकारियों ने हर्ष जताया और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया हैं।

रिपोर्ट – अनुज मौर्य

Anuj Maurya

Click