शिवसैनिकों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया

12

अयोध्या। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी के नेतृत्व में अयोध्या जनपद के शिव सेना कार्यकर्ताओं के द्वारा नवीन मंडी गेट से राहुल गांधी की शव यात्रा निकाला और नाका चुंगी स्थित अग्रसेन चौक पर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए। राहुल गांधी के शव का पुतला जलाकर विरोध जाहिर किया।

वही शिवसेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने बताया कि शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार संपूर्ण पूरे देश में यह आदेश हुआ है कि की राहुल गांधी का पुतला फूकना है उसी कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है।

वही कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर के ऊपर अभद्र टिप्पणी की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है उसी के विरोध में हम लोग ने अयोध्या जंतर में राहुल गांधी की शव यात्रा नवीन मंडी गेट से नाका चुंगी के अग्रसेन चौराहे तक निकाला और शव का पुतला दहन किया। कहा कि राहुल गांधी को अभी भी जाग जाना चाहिए और अगर जागने का काम नहीं किया तो और भी बड़ा आंदोलन करने का काम शिवसेना पार्टी करेगी।

इस अवसर पर शिव सेना के जिला अध्यक्ष सुमित दुबे मयंक मिश्रा अनुरोध देव त्रिपाठी अनुराग पांडे ऋषभ पांडे मुकेश पांडे अभिषेक विकास सिंह संदीप यादव जनार्दन मिश्रा दुर्गा सिंह रिंकू वर्मा रामदेव पांडे निखिल सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click