याद किए गए पूर्व ब्लाक प्रमुख मांधाता डॉ दिनेश प्रताप सिंह

24

प्रतापगढ़: डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह की याद में श्रद्धांजलि के अवसर पर बाबू अमरपाल सिंह विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापकों सहित पूरे विद्यालय परिवार ने संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मांधाता के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

अलग-अलग जगहों पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जेजेके विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूरे परिवार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की शाम को उनके आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें हजीरा टू दिनेश प्रताप सिंह को एक आदर्श नेता बताया गया और उनके बताए गए मार्ग पर चल कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

श्रद्धांजलि शोक सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन के अनेक संस्मरण सुनाए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उनके राजनीतिक जीवन के मित्र पूर्व जिला महामंत्री बाबा भूपेंद्र बहादुर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शंभू नाथ मिश्रा पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर छोटेलाल पटेल श्री भगवान बख्श सिंह श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री रविंद्र प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अरुण शुक्ला।

श्री प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक शिवाकांत द्विवेदी श्री श्रवण कुमार गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री बाबा अमरनाथ शर्मा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री विजय मौर्य पूर्व प्रधान श्री राजकुमार मौर्य मंडल उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह मंडल महामंत्री श्री नितिन मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष श्री सुधाकर सिंह कोषाध्यक्ष श्री निर्भय प्रताप सिंह।

अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री साजिद अली श्री राजेंद्र बहादुर सिंह मुन्ना श्री छेदी सिंह पंडित का पुरवा पूर्व प्रधान पुत्र दीपक सरोज राजू मौर्या अध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उनके पुत्र विक्रांत सिंह नवीन तथा संपूर्ण भाजपा परिवार ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी माननीयों ने दूरभाष पर परिवारी जनों का हालचाल लिया और डॉक्टर साहब के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की संवेदना प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री हरिओम मिश्रा प्रतापगढ़ माननीय सांसद श्री संगम लाल गुप्ता परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह पूर्व मंत्री श्री मोती सिंह विधायक विश्वनाथगंज श्रीजीत लाल पटेल विधायक सदर श्री राजेंद्र मौर्य पूर्व विधायक श्री हरी प्रताप सिंह जिला महामंत्री आशीष श्रीवास्तव श्री राजेश सिंह श्री पवन गौतम जिला मंत्री रामजी मिश्रा पूर्व महामंत्री श्री अशोक मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दी।
-अवनीश कुमार मिश्रा, प्रतापगढ़

Click