श्री राम-सीता का महारास याद कर आनंदित हो रहे भक्त

171

संदीप रिछारिया( वरिष्ठ संपादक)

चित्रकूट। 11 होलिया श्री राम ने माँ जानकी के साथ चित्रकूट में मनाई। यहां के वनवासियों के साथ साधू संतो के साथ भगवान श्री राम ने होली खेली। श्री राम की भक्ति में डूबे साधू संत व आम लोग आज भी फाग का आनंद लेते दिखाई देते है। चित्रकूट के हजारों मन्दिरो में पिछले तीन दिनों से लगातार विशुध्द रूप से धार्मिक रस में डूबे फाग का आयोजन चल रहा है।

बुधवार की शाम नयागांव स्थित छविकिशोर मंदिर में विशेष फाग का आयोजन किया गया। श्री राम के साथ श्रीकृष्ण रस में डूबी फागों के अतिरिक्त स्थानीय भाषा (गहोरी) में स्वर लहरियां बिखेरी गई। अपर सीएमओ डॉक्टर चौरिहा, अभय पांडेय, गर्ग जी,तिवारी जी आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान पंजाबी भगवान आश्रम के मनिदास,सुरेश दास, इंटरनेशनल पायनियर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शिवहरे व अशोक द्विवेदी आदि शहर के साधू संत व स्थानीय लोग मौजूद रहे। छवि किशोर मन्दिर के कल्लूराम तिवारी,ओम प्रकाश तिवारी, गोरे लाल तिवारी,मदन मोहन तिवारी,मनोज तिवारी,डॉक्टर दिलीप तिवारी,हेमू तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी,डॉक्टर नवल किशोर त्रिपाठी आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sandeep Richhariya

Click