सतना जिले के विभिन्न राज्यों में फसे मजदूरों को वापस लाने हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

21

सतना – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना अजय कटेसरिया द्वारा लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश के अन्य प्रदेशों में जिले के फसें मजदूरों को वापस लाने हेतु शासन स्तर से अन्य राज्यों से समन्वय कर किया जा रहा है। सतना जिले के मजदूर जिन राज्यों के प्रमुख जिलों में अधिक संख्या में हैं, उन राज्यों के संबंधित जिलों के अधिकारियों की जिला स्तरीय प्रबंधन टीम गठित कर सम्पर्क का दायित्व सौपा गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार गुजरात राज्य में सूरत के लिए अवध नरेश मिश्र 9424326608, रामराज्य साकेत 7828568504, विनोद कुमार त्रिपाठी 9826679676, बडोदरा के लिए राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी 9301346366, अहमदाबाद के लिए अनवर पासा 9301416062, आशुतोष द्विवेदी 9450176184, श्रीनिवास सोनी 9165651163, भावनगर राजकोट के लिए उमाकांत मिश्र 9425426047 एवं शेष जिलों के लिए रामचंद्र प्रजापति 9407853624, अवनीश गर्ग 9926358433, महाराष्ट्र राज्य में मुबंई शहर के लिए देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा 9165216699, विनोद जायसवाल 8770545721, मुबई उपनगर के लिए रामेश्वर रैकवार 7974348483, सुरेश प्रसाद कुशवाहा 9977354746, पूणे के लिए राजेश नामदेव 9827394439, अनुराग सोनी 9770038317, नागपुर के लिए रमेशचंद्र शुक्ल 9427818675, शैलेंद्र सिंह 9753404917, नासिक के लिए सुभाषचंद्र निगम 9926360605 एवं शेष जिलों के लिए सर्वेश पांडेय 9993872054, मनोज पटेल 9981740800, राजस्थान राज्य में जयपुर के लिए घनश्याम यादव 9617325731, उदयपुर भीलवाड़ा के लिए अब्दुल लतीफ 9755449843, शेष जिलों के लिए अजीज कुमार गर्ग 9630935526, संदेश श्रीवास्तव 9407017443, दिल्ली के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव 9926393603, राजेश मिश्र 8349293376, संजय कुमार निगम 9406724508, हरियाणा में गुड़गांव के लिए देवेंद्र प्रताप सिंह 9479685208, विमल निगम 9425810956 को दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्त किए गए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी राज्य के नोडल समन्वय अधिकारी से संपर्क स्थापित कर फसे हुए मजदूरों की पूरी जानकारी (नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित) प्राप्त करेगें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था करेगें। अस्वथ्य पाये जाने वाले श्रमिकों को क्वारटाईन की व्यवस्था जिले के चिन्हित स्थानों पर की गई है। स्वस्थ्य पाये जाने वाले श्रमिकों को इन्ट्री प्वाईट से उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने का कार्य संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मागदर्शन में अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों के 14 दिवस क्वारटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।

Vinod Sharma

Click