सदगुरु चिकित्सालय जानकी कुण्ड की सराहनीय पहल, कोविड -19 से बचाव हेतु सतना और चित्रकूट जिला प्रशाशन के साथ ही पत्रकारों को दिए मास्क, सेनेटाइजर और ग्लब्ज

41

चित्रकूट । चित्रकूट के जानकी कुण्ड स्थित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा आज उस समय एक बार पुन अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जब इसकी सख्त जरूरत थी। सदगुरु संस्थान द्वारा सतना और चित्रकूट जिला प्रशाशन के साथ ही सतना जिले के पत्रकारों को मास्क, सेनेटाइजर और दस्ताने प्रदान किए गए। संस्थान के द्वार सतना जिला कलेक्टर और चित्रकूट जिला कलेक्टर के साथ ही सतना जिला जन संपर्क अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी प्रदान करने के साथ ही संपूर्ण सामग्री नगर परिषद चित्रकूट के मुख्य नगर परिषद अधिकारी रमाकांत शुक्ला को सौंप गई। सतना जिला प्रशासन को 1000 नग मास्क, 1000 नग सेनेटाइजर 100 ग्रा और 1000 नग दस्ताने पेयर प्रदान किए गए। इतनी ही सामग्री चित्रकूट जिला प्रशासन को भी प्रदान की गई। सतना जिले के पत्रकारों हेतु जिला जन संपर्क अधिकारी के माध्यम से 100 नग मास्क, 100 नग सेनेटाइजर और 100 नग दस्ताने पेयर प्रदान किए गए।

सतना से विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

Vinod Sharma

Click