सीमा पटनाहा सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

12

सीमा पटनाहा सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

महोबा। सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह को मारवाह स्टूडियो नोएडा में आयोजित 7वें सरोजनी नायडू अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (वर्किंग वोमेन) से सम्मानित किया गया।

यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विश्व में 30 महिलाओं को उनके पिछले साल में देश और समाज के लिए किए गए योगदान के लिए दिया जाता है। सीमा पटनाहा सिंह ने पिछले कुछ सालों से किसानों के लिए खाद की समस्या रही हो, पर्यावरण संरक्षण का कार्य हो, ज़िला चिकित्सालय में महिला डॉक्टरों की नियुक्ति हो और समय समय और कानून और व्यवस्था की बात हो सभी में उन्होंने योगदान दिया।

यह पुरस्कार इंटरनेशनल चेंबर ऑफ़ मीडिया द्वारा एशियन एकेडमी ऑफ़ आर्ट तथा इंटरनेशनल वोमेन फ़िल्म फोरम एवं मारवाह स्टूडियो ( फिल्म सिटी) के साथ मिलकर विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को उनके योगदान के अनुसार चयन करके दिया जाता है। डॉ दिवाकर गोयल, भारत देश की तरफ़ से इस पुरस्कार के सलाहकार सदस्य हैं।

उन्होंने विशेष रूप से सीमा पटनाहा सिंह द्वारा बुंदेलखंड में किए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने काम तो बड़े- बड़े जनप्रतिनिधि 1 साल में अपने क्षेत्र में नहीं करा पाते जो सीमा पटनाहा सिंह ने करा दिये।

भारत देश सहित दक्षिण कोरिया, बहरीन, सेशल्स, फ़िलीपींस, ज़ाम्बिया, दक्षिण अफ़्रीका, स्पेन तथा इटली आदि देशों से उनके राजदूतों तथा प्रतिभागी इस समारोह में सम्मिलित हुए थे।

Click