सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

8

बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी राकेश पांडे राना को जिताने के लिए बनी रणनीति

अयोध्या। बीकापुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर सांसद लल्लू सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को बीकापुर में हूंकार भरी। चुनाव में सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर निचली इकाई को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

अपने संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। जिसका लाभ चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह द्वारा कस्बा बीकापुर में फीता काटकर नगर पंचायत के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने भाजपा के मतों को सहेजने की बात कही। कार्यक्रम को मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, भाजपा नेता विजय बहादुर तिवारी, राहुल शर्मा सन्यासी, जिला प्रभारी पदम सिंह चौधरी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने संबोधित करते हुए नगर पंचायत बीकापुर में भाजपा का परचम लहराने की बात कही।

संचालन अनिल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे राना ने आए हुए सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव सिंह, राजकुमार वर्मा, गोमती तिवारी, अभिषेक गुप्ता, राजन पांडे, आयुष पांडे, उत्कर्ष पांडे, गुड्डू पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, भरत जी श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडे मोनू, प्रेम नाथ तिवारी, गोमती तिवारी, रामबचन वर्मा समेत संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click