“साकेत नगरी अयोध्या”फ़िल्म का रायबरेली में शुभारंभ पूर्व डीजीपी ने किया

25


रायबरेली-इस फ़िल्म में प्राचीन काल के भारत की गरिमा, गौरव , समृद्धि और बृहत्तर भारत के पराक्रम को दिखाया गया है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी के वैभव को दिखाकर मध्यकाल में मुगलों, तुर्को औऱ मंगोलों के हमलों में भारतीय संस्कृति के पराभव, अत्याचार औऱ मंदिरों के विध्वंश को दिखाया गया है।फ़िल्म में प्राचीन भारत के चमत्कार, गौरवशाली उपलब्धियां एवं महापुरषो की झलकियां दिखाई गई है।
विदेशियों के अत्याचार के बादभारतवासियों के संघर्ष आजादी की लड़ाई औऱ राममंदिर अयोध्या के आंदोलन एवं अदालती लड़ाई को दिखाया गया है।मंदिर के निर्माण के साथ ही वर्तमान भारत की विभिन्न छेत्रो में की गयी प्रगति को भी दिखाया गया है।
फ़िल्म में यू. पी . के कलाकारों को प्राथमिकता दी गयी है। कानपुर के अन्नू अवस्थी के अलावा मुंबई के कई चर्चित कलाकारों ने भी इसमें काम किया है। कहानी डॉ सुर्य कुमार शुक्ल पूर्व डी0जी0पी0 , ने लिखा ।शूटिंग अयोध्या औऱ लखनऊ में हुई है। निर्माण एपेक्स स्टूडियो लखनऊ एवं मुम्बई में हुआ। कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशक एवं एक आई 0जी 0, पुलिस ने भी भूमिका निभायी है।
फ़िल्म की स्वीकृति फ़िल्म बंधु उ0 प्र0 के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है और ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री ने शुभारंभ कराया है।
फ़िल्म का लक्ष्य भारतीय जीवन शैली की उदारता, महानता एवं सहिष्णुता का प्रचार प्रसार करना है औऱ भारतीयों के आत्म गौरव को बढ़ाना है।

यह जानकारी डॉ सूर्यकुमार सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा रायबरेली में एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस में दी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Anuj Maurya

Click