सानवी महिला सेवा संस्थान की चेयरमैन माया सिंह ने किया कंबल वितरण

17

परिस्थितियों को बदलने की हमेशा ताकत रखती है नारी — माया सिंह ठाकुर।
जिले के कोहंडौर थाना अंतर्गत सराय शंकर में सानवी महिला सेवा संस्थान की चेयरमैन माया सिंह ठाकुर द्वारा ठंड से बचने के लिए महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। संस्थान की चेयरमैन माया सिंह ठाकुर की अगुवाई में कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ साथ गरीब बच्चो की शिक्षा के लिए भी अनोखी पहल शुरू की गई है। गरीब बच्चो को पढ़ाने के लिए उनका सहयोग करेगी संस्थान। शुक्रवार की दोपहर में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में जिले के सांसद संगम लाल गुप्ता भी हुए शामिल जिसमे संस्थान की चेयरमैन माया सिंह राधा कृष्ण की प्रतिमा संप्रेम भेंट कर स्वागत की। सांसद संगम लाल गुप्ता ने भी महिला सशक्तिकरण के विषय में महिलाओं को जागरूक किया अपने शब्दो द्वारा उन्हें बताया की अपने अपने बच्चो को शिक्षा की ओर अथक प्रयास करके उनकी उज्जवल भविष्य पर ध्यान दें ताकि यह बच्चे देश को संवारने का कार्य करें।

वहीं सानवी सेवा संस्थान की चेयरमैन माया सिंह ठाकुर ने कहा कि परिस्थितियों को बदलने की हमेशा ताकत रखती है नारी। अपने बातचीत में कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं सशक्त बनाना है। इतना ही नहीं हमारा एक अंशदान किसी को ठंड से बचने के लिए जीवनदान कर सकता है। साथ ही साथ गरीब बच्चो को लिए भी पढ़ाई के लिए तैयार है ताकि यह बच्चे आने वाले भविष्य में अपने माता पिता के सपने को साकार कर के देश का नाम रोशन कर सके। सानवी सेवा संस्थान की चेयरमैन माया सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में आई हुई सभी महिलाओं को कंबल वितरण करके आभार प्रकट किया और कहा कि किसी भी तरह के सहयोग के लिए हमेशा हमे और हमे संस्थान को याद करिएगा आपकी हमेशा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

Click