सेनेटाइजर व हैंडवॉश के बगैर चल रहा कोरोना वॉर रूम

5

– विकास भवन में कोरोना वार रूम का हो रहा संचालन

– बाहर से आने वाले प्रवासियों की जुटाई जा रही जानकारी

विकास भवन में बिना सेनेटाइजर के काम कर रहे कर्मचारी

बांदा। जनपद में बाहर से आने वाले प्रवासियों की जानकारी एवं उनका हाल चाल जाने के लिये जिला प्रशासन के निर्देश पर कोविड-19 वार रूम विकास भवन में संचालित किया जा रहा है। दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। लेकिन कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिये सेनेटाइजर व हैंडवाश, ग्लब्स जैसे जरूरी सामान तक जिला प्रशासन द्वारा मुहैय्या नही कराये जा रहे है। इस सम्बंध में कर्मचारियों ने कई बार जिला स्तरीय अधिकारियों से बात भी की है, लेकिन उन्हे केवल आश्वासन ही मिला है।

देश में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों का लाक डाउन कर दिया गया है। जनपद के बाहर से आने वाले प्रवासियों की जानकारी व उनकी स्क्रीनिंग व उपचार उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 कोरोना वार रूम का का संचालन किया जा रहा है। जहां जनपद में बाहर से आने वाले प्रवासियों की जानकारी एवं उनका हाल चाल जाना जा रहा है। वार रूम में सभी ब्लाकों के लिये अलग-अलग कालर टीम के माध्यम से सम्पर्क किया जा रहा है। वार रूम दो पालियों में संचालित किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से दो बजे तक तथा दूसरी पाली दो बजे से रात आठ बजे तक संचालित की जा रही है। वार रूम में बाहर से आने वालों को कोरेन्टाइन में रहने के लिय कहा जा रहा है। यदि कोई ब्यक्ति जो बाहर से आया है और बीमार है, उसकी जानकारी प्राप्त कर ग्राम प्रधान, सीएचसी, पीएचसी प्रभारी तथा सम्बंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतिदिन लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों से बात की जा रही है। लेकिन कर्मचारियों को इस वायरस से बचाने के लिये कोई इंतजाम नही किये गये है। कर्मचारियों के पास न तो सेनेटाइजर है और न ही हैण्डवास। कुछ कर्मचारी तो बिना मास्क के ही अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे है। ग्लब्स के लिये भी कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है, लेकिन उन्हे अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है।

रिपोर्टर – सुधीर त्रिवेदी

Click