सैनिक हमारे देश की आन-बान-शान – राजेन्द्र तिवारी

11

अयोध्या। भारतीय सेना ने आजादी के बाद जो दायित्व निभाने का वचन लिया उस पर हमारे देश के सैनिक अपना जी जान लड़ा कर देश की सेवा में तत्पर हैं। हमारे सैनिक हमारे देश के स्वाभिमान हैं।

यह उद्गार साकेत पुरी स्थित अनंत शिखर में ध्वजारोहण के पश्चात अपने उद्बोधन में उपजा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने व्यक्त किए। श्री तिवारी ने कहा कि देश की आजादी में हमारे देश के कई वीर सपूतों ने अपनी आहुति दी है जिनका नाम हम लोग नहीं जानते हैं उन्हें भी श्रद्धांजलि देते हैं।

चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऐसे नाम है जिन्होंने देश में आजादी की अलख जगाई और मंगल पाण्डेय ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह करके ऐसी हुंकार भरी कि अंग्रेजों को भारत देश को आजाद करना मजबूरी बन गई। हमारे देश के सैनिक हर मोर्चे पर देश की सेवा में तत्पर हैं जो हमारे देश की आन बान और शान हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अयोध्या प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी उपजा जिला महामंत्री डीके तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राजेन्द्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि महेंद्र त्रिपाठी तथा सत्येंद्र पांडे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अनंत शिखर के प्रबंधक डॉक्टर आरपी पांडे वैद्य ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, राकेश वैद, योगेश सिंह, परमजीत कौर, हौसला आयुर्वेद के एमडी राकेश तिवारी, दीपक पांडे, अमित पांडे, संजय यादव, सोनल देव, अंजलि, आकांक्षा, अंकुर पांडे, परविंदर कौर सेजल आदि लोग उपस्थित रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click