शिक्षक स्नातक विधायक अवनीश सिंह का भव्य स्वागत

544

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

मानधाता (प्रतापगढ़) । आज भारतीय जनता पार्टी मंडल मांधाता विक्रांत नवीन सिंह अध्यक्ष जी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आदरणीय लखनऊ खंड स्नातक विधायक अवनीश जी का किया भव्य स्वागत.

स्नातक विधायक अवनीश सिंह ने मानधाता मंडल के कार्यकर्ताओं से उनकी आवश्यकताओं को सुना और जल्द निस्तारण करवाने का आश्वासन देकर 06 बजे शांय जौनपुर बदलापुर के लिए रवाना हो गए।इस मौके पर स्थानीय मानधाता भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक डाक्टर आर के वर्मा व सांसद प्रतापगढ़ द्वारा की जा रही उपेक्षा की शिकायत दर्ज कराई और कहा आने वाले समय में यदि यही स्थिति रही तो कार्यकर्ताओं के बीच में क्या बताया जाएगा।ऐसे ही विधायक एवं सांसद के कारण ही भाजपा पार्टी को हार का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष श्री सुधाकर सिंह श्री रविंद्र सिंह कृपाशंकर सिंह महामंत्री रामकृपाल बब्बू पांडे श्री अरुण शुक्ला निर्भय सिंह साजिद नीरज सिंह तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय विधायक जी जिला महामंत्री राजेश सिंह का मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त हुआ.नितिन मिश्रा मंडल महामंत्री।

544 views
Click