स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों का सम्मान

117

प्रतापगढ़। सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा रामानुज आश्रम में अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों की एक बैठक संपन्न हुई।

जिसमें मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पर माननीय मोदी जी ने उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं एवं वीरगति प्राप्त सेनानियों के सपनों को साकार करने का कार्य किया है।

जिन्होंने सोचा था कि हर घर एक दिन तिरंगा लहराएगा और अंग्रेजों की दासता से हमें मुक्ति मिलेगी।
प्रतापगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश की आजादी में एक महत्वपूर्ण योगदान है। स

रकार को चाहिए कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दरवाजे तक रास्ता नहीं है वहां रास्ते बनाए जाए। प्रत्येक गांव के सामुदायिक केंद्रों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नामकरण हो। उनके नाम पर उस गांव के सड़कों का नामकरण हो। प्रत्येक अमृत सरोवर का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम हो।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को जनपद के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को जिला मुख्यालय पर एकत्रित किया जाए।

उनके साथ हो रहे अन्याय के लिए ठोस कदम उठाया जाए। कार्यक्रम में योगेश शुक्ला एडवोकेट अशोक शर्मा राधारमण तिवारी एडवोकेट जितेंद्र मणि तिवारी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट रमा शंकर वर्मा उदय राज गौतम शिव कुमार मौर्य अनुराग तिवारी हरिहर प्रसाद ओझा जय प्रकाश पांडे आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष जी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश त्रिपाठी राकेश सिंह कृपाशंकर सिंह एडवोकेट विनीत त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click