हर घर में तिरंगा फहराने के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक

10

भीमचंडी ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने चार सौ तिरंगा झंडा बाँटा
वाराणसी/ राजातालाब।
पंचायत विभाग द्वारा धार्मिक महत्ता के पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचंडी और सामुदायिक विकास केन्द्र गोविंदपुर भीमचंडी पर ग्रामीणों को चार सौ तिरंगा झंडा वितरण किया गया। ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में जागरूकता का संदेश ग्रामीणों को दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के संबंध में आराजी लाईन ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि ब्लाक के 117 गाँवों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम प्रधानों द्वारा हर घर तिरंगा फहराने को ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा हैं तथा झंडे का वितरण भी किया जा रहा हैं। ग्रामीणों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घरों में झंडा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Click