हवा में छाया फागुनी रंग तो रंगीन हो गए कामतानाथ स्वामी

208
  • सभी मन्दिरों में भगवान को अर्पित किया गया रंग व गुलाल

  • पंजाबी भगवान मन्दिर में हुआ फागोत्सव

  • मन्दाकिनी गंगा स्थल पर डीएम ने लोगो के साथ खेली फूलो की होली

संदीप रिछारिया ( वरिष्ठ संपादक)

फागुन के महीने में वातावरण मादक हो जाता है,और फिर जब होली का त्योहार हो तो फिर कहने ही क्या। मंगलवार को भले ही मौसम की प्रतिकूलता के चलते होरियारों की मस्ती में कमी दिखाई दी हो,लेकिन भगवान और उनके भक्तों की फगुनाई मस्ती में कोई कमी नही दिखाई दी।

फूलों की होली से आनंदित हुआ वातावरण

भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट स्थित बांके बिहारी मंदिर में फूलों की वर्षा के साथ बड़ी ही दिव्यता और भव्यता के साथ होली का पर्व मनाया गया।इस मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी भारतेंदु दुबे ने भक्तों पर फूलों की वर्षा कर बांके बिहारी जी से उनके सुख समृद्धि की कामना की।इस मौके पर कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत श्री मदन गोपाल दास महाराज एवं गौ सेवक कृष्णानंद महाराज समेत हजारों श्रीकृष्ण भक्त मौजूद रहे।

दोपहर की मंगला आरती के बाद मुख्यद्वार में भगवान कामतानाथ जी के साथ पुजारी भरत शरण महराज ने होली खेलकर फागोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान देश विदेश से आये भक्तो ने एक दूसरे पर रंग गुलाल व फूलो से होली खेली। महाराधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ, चरखारी मन्दिर, यज्ञवेदी, पर्णकुटी, हनुमानधारा मन्दिर में भी भक्तो ने भगवान के साथ होली खेली। शाम के समय मन्दाकिनी गंगा आरती स्थल पर डीएम शेषमणि पांडेय,भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, दिनेश तिवारी,अश्वनी अवस्थी,हीरो मिश्र, शुभम आदि ने लोगो के साथ फूलो की होली खेली। इस दौरान देश विदेश से आये हजारो भक्त मौजूद रहे।

पंजाबी भगवान आश्रम में फाग की धूम

पंजाबी भगवान आश्रम में दो दिवसीय फाग महोत्सव का आयोजन हुआ, इस मौके पर पंजाबी आश्रम के महंत राजकुमार दास जी महाराज के सानिध्य में फाग महोत्सव में चित्रकूट के सैकड़ों साधु संतों ने फाग गीतो के माध्यम से होली मिलन भाव का संदेश दिया, इस मौके पर पंजाबी आश्रम के महंत राजकुमार दास जी महाराज, रामायण कुटी के महंत राम ह्रदय दास जी महाराज, मनीराम शास्त्री जी व सुरेश दास एवं समस्त संत समाज उपस्थित रहे!

Sandeep Richhariya

Click