हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – ऊना विधानसभा सीट पर बीजेपी जीती

14
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - ऊना विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – ऊना विधानसभा सीट पर बीजेपी जीती

हिमाचल असेंबली चुनाव में ऊना सीट से बीजेपी के सतपाल सिंह सत्ती विजयी हुए। इसी कड़ी में ऊना जिले की ऊना विधानसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी, आप सहित कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से सिटिंग कांग्रेस एमएलए के सतपाल रायजादा को बीजेपी के सतपाल सिंह सत्ती और आम आदमी के राजीव गौतम कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

बता दें कि इस बार भी प्रत्याशियों की धमाचौकड़ी के बीच ऊना सीट पर सतपाल बनाम सतपाल यानी कांग्रेस बनाम बीजेपी की ही चर्चा है। दोनों नेता एक-एक बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि बाकी उम्मीदवार भी अपनी ताकत झोंके हुए हैं।

साल 2017 में ऊना असेंबली के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेसी कैंडीडेट सतपाल सिंह रायजादा ने भारतीय जनता पार्टी के सतपाल सिंह सत्ती 3,196 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में विजयी कांग्रेसी उम्मीदवार सतपाल को 31,360 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 50.20 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट सतपाल सिंह सतीको 28,164 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 45.09 प्रतिशत था।

साल 2012 में ऊना विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के शनि पाल सिंह सती ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा को 4,746 वोटों से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी के सतपाल सिंह सत्ती को 26,835 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 49.59 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल सिंह रायजादा को 22,089 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 40.82 फीसदी था।

अब एक नज़र ऊना विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

ऊना विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडिडेट सतपाल सिंह सत्ती

विधायक रह चुके हैं सतपाल सिंह सत्ती

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं सतपाल

5वीं बार लड़ रहे हैं सतपाल सत्ती चुनाव

 

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा

मौजूदा विधायक हैं सतपाल सिंह रायजादा

स्थानीय जनता में काफी लोकप्रिय

सामाजिक कार्यों से गहरा रिश्ता

 

आप उम्मीदवार राजीव गौतम

निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं राजीव गौतम

सोशल वर्कर हैं राजीव गौतम

आप के जुझारू और संघर्षशील लीडर

 

अब बात करते हैं ऊना विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 87,136है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 41,459 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 39,515 है।

 

ऊना विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर –87,136

पुरुष मतदाता –41,459

महिला मतदाता –39,515

Reports Today

Click