हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – किन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह को मिली जीत

10
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - किन्नौर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – किन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह को जीत मिली।

हिमाचल असेंबली चुनाव 2022 में किन्नौर जिले की एकमात्र सीट किन्नौर से सिटिंग कांग्रेसी एमएलए जगत सिंह के सामने बीजेपी और आप समेत कुल 5 कैंडीडेट चुनावी रण में हैं। यहां से बीजेपी के सूरत नेगी और आप के तरसेम सिंह कांग्रेस का कारवां रोकने के लिए बेताब हैं।

बता दें कि देश के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्याम शरण नेगी इसी विधानसभा क्षेत्र के थे। अबकी बार भी श्याम शरण नेगी ने मतदान करके ही अपने प्राण त्यागे थे। उनके  निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी इस समय हमारे बीच नहीं हैं। हम उनकी कमी महसूस कर रहे हैं।

सीएम ठाकुर ने ये भी कहाकि स्व. श्याम शरण नेगी कभी भी मतदान करने से पीछे नहीं हटे। चाहे पंचायत के चुनाव हो या विधानसभा के या फिर लोकसभा के। उन्होंने हर चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया है और हमेशा देशवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे।

साल 2017 में किन्नौर सीट से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने 120 मतों से जीत हासिल की थी। यहां कांग्रेस के जगत सिंह को 20,029 वोट मिले थे, जो कुल पड़े मतों को 48.01 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार तेजवंत सिंह नेगी को 19,909 मत मिले थे। जो कुल पड़े वोटों का 47.47 प्रतिशत था।

वर्ष 2012 में किन्नौर एसटी सुरक्षित सीट से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने बीजेपी के तेजवंत सिंह को 6,288 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस कैंडीडेट जगत सिंह को 20,722 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 53.89 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपा कैंडीडेट तेजवंत सिंह नेगी को 14,434 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 37.54 प्रतिशत था।

अब एक नज़र किन्नौर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

किन्नौर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट सूरत नेगी

काफी समय से राजनीति में हैं सूरत नेगी

वन निगम के उपाध्यक्ष हैं सूरत नेगी

कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी

सिटिंग एमएलए हैं जगत सिंह नेगी

हैट्रिक की राह पर हैं जगत सिंह नेगी

चार बार एमएलए रह चुके हैं जगत सिंह

स्थानीय जनता में ख़ासे पॉपुलर हैं जगत सिंह

 

आप उम्मीदवार तरसेम सिंह

 

सोशल वर्कर हैं तरसेम सिंह

संघर्शशील और कर्मठ नेता हैं तरसेम

 

अब बात करते हैं किन्नौर विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 60,289 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 30,435 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 29,854 है।

किन्नौर विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर –60,289

पुरुष मतदाता –30,435

महिला मतदाता –29,854

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हिमाचल की किन्नौर विधानसभा सीट पर किसान सबसे बड़ा मुद्दा है। यह पूरा इलाका देशभर में सेब के लिए मशहूर है। यहां पर सेब कीविशेष किस्म की फसल उगाई जाती है। यहां के किसान सेब के अच्छे दाम नहीं मिलने से परेशान हैं।इसके साथ ही सड़क और पेयजल भी यहां एक बड़ा चुनावी मुद्दा है।

 

Reports Today

Click