हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस को मिली विजय

13
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस को मिली विजय

हिमाचल असेंबली चुनाव में श्रीरेणुकाजी सीट से कांग्रेस के विनय कुमार को जीत मिली है। इसी कड़ी में सिरमौर जिले की विधानसभा सीट श्री रेणुकाजी पर कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक विनय कुमार के मुकाबले में बीजेपी के नारायण सिंह, आप के राम किशन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगमोहन सिंह चुनाव मैदान में हैं।

साल 2017 में श्री रेणुकाजी विधानसभा सीटसे कांग्रेसी कैंडीडेट विनय कुमार ने भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह को 5,160 मतों से हराकर विजयश्री पाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार को 22,028 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 41.73 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट बलबीर सिंह को 16,886 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 31.69 प्रतिशत था।

साल 2012 में श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार हृदय राम को 655 मतों से परास्त किया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार विनय कुमार को 21,332 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.,01 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट हृदय राम को 20,677 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 46.54 प्रतिशत था।

अब एक नज़र श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

 

श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट नारायण सिंह

नए उम्मीदवार हैं नारायण सिंह

एलआईसी से रिटायर हो चुके हैं नारायण

सोशल वर्कर हैं नारायण सिंह

 

कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार

सिटिंग एमएलए हैं विनय कुमार

दो बार विधायक रहे हैं विनय कुमार

जनता के बीच लोकप्रिय हैं विनय कुमार

 

आप उम्मीदवार राम कृष्ण

लेफ्टीनेंट कर्नल रहे हैं राम कृष्ण

आप के मज़बूत नेता हैं राम कृष्ण

अब बात करते हैं श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 74,365है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 38,736 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 35,629 है।

श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर –74,365

पुरुष मतदाता –38,736

महिला मतदाता –35,629

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित श्री रेणुकाजी सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस विधानसभा क्षेत्र में भगवान परशुराम की माता श्रीरेणुकाजी के नाम पर झील भी है।उन्हीं के नाम पर ही यह विधानसभा क्षेत्र श्रीरेणुकाजी से जाना जाता है। श्रीरेणुकाजी को अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड व मानेसर झील का दर्जा प्राप्त है।इन्ही देवी के नाम पर ‘रेणुका अभ्यारण्य’ इसी विधानसभा में स्थित है। प्रबोधनी एकदशी परपांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन यहां होता है। मान्यता है कि प्रबोधिनी एकादशी से पूर्व दशमी के दिन प्रतिवर्ष भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी से मिलने आते हैं, इसी दिन से यह लोक उत्सव आरंभ होता है।

वहीं चुनावी मुद्दे की बात करें तो सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा श्री रेणुकाजी असेंबली सीट पर चुनावी मुद्दा बना हुआ है।

Reports Today

Click