हॉकी वर्ल्डकप का आगाज़, ओपनिंग सेरेमनी में दिशा, रणवीर और प्रीतम ने किया परफॉर्म

42
हॉकी वर्ल्डकप का आगाज़ -13 जनवरी से शुरू होंगे मैच

हॉकी वर्ल्डकप का आगाज़ – ओडिशा के कटक के बाराबती स्टेडियम में मेंस हॉकी वर्ल्डकप की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी, रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने क्रू मेंबर के साथ परफॉर्मेंस दी।

करीब 2.30 घंटे तक चले इस ओपनिंग सेरेमनी में मनीष पॉल और गौहर खान ने शो को होस्ट किया। वहीं बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी, रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने क्रू मेंबर के साथ परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया।

प्रीतिम ‘इलाही’ जैसे गानों के साथ मंच पर पहुंचे। उनके साथ बॉलीवुड सिंगर बेनी दयाल और नीति मोहन ने भी परफॉर्म किया। स्टेडियम में बैठे 40 हजार दर्शकों के सामने कोरियन पॉप-बैंड ब्लैकस्वान ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। सबसे आखिर में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने एंट्री की। दिशा की परफार्मेंस ने फैंस को झूमने पर मज़बूर कर दिया। प्रस्तुति के दौरान दिशा ने अपनी अदाओं से दर्शकों का मन मोह लिया। दिशा ने फिल्म पुष्पा के सॉन्ग पर सामंथा के स्टेप किए।

म्यूजिक डायरेक्टर और प्ले बैक सिंगर प्रीतम ने अपने गाने पर फैंस को झूमने पर विवश कर दिया। प्रीतम की टीम ने भी कमाल की प्रस्तुतियां दी।

अर्चिता साहू और सव्यसाची ने भी शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों और सीटियों से कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।ओपनिंग सेरेमनी के दौरान पॉप-बैंड ब्लैकस्वान ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व भारतीय हॉकी प्लेयर दिलीप तिर्की के साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रिवील की।

बता दें  कि कटक की महानदी नदी के किनारे रेत से 105 फीट लंबी हॉकी बनाई गई। इसमें करीब 5000 हॉकी गेंदों का इस्तेमाल किया गया। दुनिया की सबसे बड़ी रेत हॉकी का दर्जा प्राप्त इस हॉकी को बनाने में करीब 2 दिन का समय लगा। आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 2 दिन में रेत से 105 फीट लंबी हॉकी बनाई।

म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने ओपनिंग सेरेमनी से 5 दिन पहले ‘हॉकी है दिल मेरा’ एंथम रिलीज किया। यह टूर्नामेंट का ऑफिशियल एंथम है। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ओडिशा के कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस किया।

ओपनिंग सेरेमनी से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बॉलीवुड स्टार्स और आर्टिस्ट को भारतीय हॉकी टीम की जर्सी गिफ्ट की।​​​

गौर करें तो बुधवार को ओपनिंग सेरेमनी के बाद 13 जनवरी से वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच शाम 7 बजे से स्पेन के खिलाफ राउरकेला में होगा। 17 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेला जाएगा। 16 टीमों के टूर्नामेंट में कुल 44 मैच होंगे।

हॉकी वर्ल्डकप का आगाज़ – हॉकी वर्ल्ड कप के लिए राउरकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम बनाया गया। इसे 15 महीने से भी कम समय में वर्ल्ड कप के लिए ही तैयार किया गया। हॉकी वर्ल्ड कपक के लिए राउरकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम बनाया गया। इसे 15 महीने से भी कम समय में वर्ल्ड कप के लिए ही तैयार किया गया।

ओडिशा में 13 जनवरी से हॉकी वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। भारत चौथी बार हॉकी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इसके मुकाबले भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। यह इस टूर्नामेंट का 15वां एडिशन है। 13 जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 16 टीमों को 4-4 के चार ग्रुप में बांटा गया है।

हॉकी में स्वर्णिम इतिहास के बावजूद भारत इस टूर्नामेंट में अब तक विशेष कामयाबी हासिल नहीं कर सका है। ओलिंपिक में 8 बार गोल्ड मेडल जीतने वाला भारत सिर्फ 1975 में हॉकी का वर्ल्ड चैंपियन बन पाया। तब से 48 साल बीत चुके हैं और भारत को हॉकी वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान तक नसीब नहीं हुआ है।

Reports Today

Click