बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

9958

अयोध्या:———
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र में एक चौदह वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरायं गांव निवासी रसीद अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की सुबह बकरी चराने खेत गए थे और उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी तभी गांव के ही किसी व्यक्ति ने जाकर सूचना दी कि तुम्हारी लड़की ने फांसी लगा ली है।यह सूचना मिलते ही पति पत्नी तत्काल घर पहुंचे तो बेटी को फांसी पर लटकते देख कर माता पिता के होश उड़ गए।घटना की जानकारी रसीद व ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही पटरंगा थाना की हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पहुंचकर छत से लटक रहे बालिका के शव को नीचे उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस सम्बंध में हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया वृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे ग्राम पुरायं निवासी रसीद की 14 वर्षीय पुत्री सोनी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चला है।चौकी प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा उन्होंने बताया परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

👁 10K views
10K views
Click