1650 किमी की पेयजल पाइप लाइन पहाड़ों, पत्थरों, जंगलों में बिछायी जा चुकी है : एस सुधाकरन

24047

नमामि गंगे पेयजल योजना का 30 दिसम्बर तक पूरा करें कार्य

चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनन्दू सुधाकरन ने चित्रकूट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन विभिन्न पाइप पेयजल परियोजनाओं में रैपुरा पाइप पेयजल परियोजना के इन्टेक वेल और डब्ल्यूटीपी का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने सबसे पहले इन्टेक का निरीक्षण किया गया इसमें पाया गया कि इन्टेक वेल का 75% काम हो गया था मौके पर पंप फ्लोर की स्लैब की कास्टिंग की तैयारी का कार्य गतिमान पाया गया, इसका स्विचयार्ड बनकर तैयार हो गया है तथा विद्युत संयोजन हेतु मीटर रूम भी तैयार कर लिया गया है।

वाटर राइजिंग मेन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है तथा गैप क्लोजिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इंटेक वेल में लगने वाले पंप की आपूर्ति भी दो दिवस के अंदर प्राप्त कर ली जाएगी तथा माह दिसंबर के अंत तक इंटेक वेल को चालू कर दिया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा प्रोजेक्ट को ससमय पूर्ण करने तथा मौके पर उपस्थित डीजीएम को 30 दिसंबर तक प्रत्येक दशा में इंटेक वेल चालू करने के निर्देश दिए गए। दितीय स्थल डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया गया जहां पर 85% कार्य पूर्ण कर लिया गया था।

सभी कंपोनेंट्स के सिविल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है सीएलएफ के ब्रिज मैकेनिज्म के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल आइटम्स की इंस्टॉलेशन भी पूर्ण कर लिया गया है, कास्केड ऐरोटर, फिल्टर हाउस, एम0सी0डब्ल्यू0आर0, केमिकल हाउस, बैक वाश सम्प, पंप हाउस, क्लोरीनेशन बिल्डिंग, स्लज सम्प तथा मीटर रूम का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। केवल जरूरी इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल आइटम्स की आपूर्ति शेष है।

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा पूछने पर मौके पर मौजूद डीजीएम व स्टेट हेड द्वारा बताया गया कि सभी जरूरी इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल आइटम्स की आपूर्ति 20 से 23 दिसंबर के बीच कर ली जाएगी। इस दौरान डीजीएम ने 30 दिसंबर तक डब्ल्यूटीपी को चालू करने का प्लान बताया।

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने समय पर काम न होने पर आवश्यक करवाई करने के करने की चेतावनी दी। कमिश्निंग वाले गांव में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन व गृह नल संयोजन का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

रैपुरा योजना में प्रतिदिन 3 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा रही है तथा लगभग 300 कनेक्शन प्रतिदिन किए जा रहे हैं। शासन की मंशा को देखते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा रैपुरा पेयजल परियोजना को 30 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा एलएनटी के सिलौटा पाइप पेयजल परियोजना की भी समीक्षा की गई समीक्षा में इंटेक वेल की भौतिक प्रगति 70% तथा डब्ल्यूटीपी की भौतिक प्रगति 78% पाई गई अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा सिलौटा का पाइप पेयजल परियोजना को भी 30 दिसंबर तक चालू करने के निर्देश दिए गए।

दोनों परियोजनाओं में शेष बचे हुए कार्यों को मैनपॉवर बढ़ाकर दिन-रात कार्य करते हुए समय पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिया गया चित्रकूट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रतिदिन 6किमी पाइप लाइन बिछायी जा रही तथा 450- 500 औसत हाउस कनेक्शन किए जा रहे हैं।

जिसको सभी आच्छादित ग्रामों से लोगों के आधार कार्ड आदि लेकर 1000 तक पहुंचाने के निर्देश एडीएम नमामि गंगे ने दिये हैं। अभी तक कुल करीब 1650km की पेयजल पाइप लाइन पहाड़ों, पत्थरों, जंगलों में बिछायी जा चुकी हैष

भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण पाइप पेयजल परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल निगम को इसकी समय-समय पर मॉनिटरिंग करते रहने का निर्देश दिया गया।

साथ ही साथ जल निगम पीएमसी टी पी आई एक एक इंजीनियर को मौके पर उपस्थित रहकर अपने दिशा निर्देशन में गुणवत्ता परक कार्य कराने के निर्देश दिए गए तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एस सुधाकरन द्वारा कार्य का हर घंटे मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

  • पुष्पराज कश्यप
👁 24K views
24K views
Click