232 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

10054

अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज जी जनपद अयोध्या के आदेश के अनुपालन मे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर एवं क्षेत्राधिकारी बीकापुर श्री संदीप सिह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक बीकापुर के नेतृत्व मे बीकापुर पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 14.1.2023 को मुखबिर के सूचना पर अभियुक्त अभिषेक उपाध्याय पुत्र दिनेश उपाध्याय नि0 चाँदपुर थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या को चाँदपुर से समय करीब 18.05 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त अभिषेक उपाध्याय पुत्र दिनेश उपाध्याय नि0 चाँदपुर थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या उपरोक्त के पास से 232 ग्राम अवैध स्मैक व 112730 रुपये (एक लाख बारह हजार सात सौ तीस रूपये) नकद व 03 अदद घडी व 04 अदद मोबाइल बरामद हुआ। अभियुक्त अभिषेक उपाध्याय उपरोक्त अवैध स्मैक को लाकर अपनी साथियो के मदद से पुडिया बनाकर बेचता था तथा लोगो के पास पैसा न होने पर उनके मोबाइल फोन, घडिया आदि गिरवी रखकर नशे का कारोबार करता था।

पूछताछ से इसके अन्य साथियो के बारे मे जानकारी प्राप्त हुयी है जिसके सम्बन्ध मे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 24/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके सम्बन्ध मे काफी दिनो से अभिसूचना एकत्र की जा रही थी । अभियुक्त अभिषेक उपाध्याय उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त- अभिषेक उपाध्याय पुत्र दिनेश उपाध्याय नि0 चाँदपुर थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या उम्र करीब 36 वर्ष
अभियुक्त के पास से बरामदगी —
1. 232 ग्राम अवैध स्मैक
2. 112730 रुपये (एक लाख बारह हजार सात सौ तीस रूपये) नकद
3. तीन अदद घडी
4. चार अदद मोबाइल
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0 24/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0बीकापुर अयोध्या
अभियुक्त अभिषेक उपाध्याय का अपराधिक इतिहास—
1.मु0अ0स0 330/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0बीकापुर
2.मु0अ0स0 384/22 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना को0बीकापुर
3.मु0अ0स0 24/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0बीकापुर
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम —-
1.श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना को0बीकापुर अयोध्या
2.उ0नि0 रामप्रकाश मिश्रा थाना को0बीकापुर अयोध्या
3.उ0नि0 जनार्दन सिह थाना को0बीकापुर अयोध्या
4.म0उ0नि0 पूजा राज थाना को0बीकापुर अयोध्या
5.हे0का0 मनोज पाण्डेय थाना को0बीकापुर अयोध्या
6. का0 दिनेश पाल थाना को0बीकापुर अयोध्या
7.का0 ज्ञानप्रकाश सिह थाना को0बीकापुर अयोध्या
8. का0 नितेश यादव थाना को0बीकापुर अयोध्या
9. का0सचिन सिह थाना को0बीकापुर अयोध्या।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 10.1K views
10.1K views
Click