350 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

3102

*प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक – 09.03.2022*
जनपद के थाना महेशगंज से उ0नि0 श्री अनुपम त्रिपाठी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम डीह बलई से एक व्यक्ति अर्जुन कुमार निर्मल पुत्र नन्हेलाल निर्मल निवासी डीह बलई थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ को 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।


*01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार (थाना जेठवारा)-*

जनपद के थाना जेठवारा से उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त / चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 52/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त मकबूल बेहना पुत्र यासिन अली निवासी सराय आनादेव थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के डगमग बीर बाबा के पास से गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

3.1K views
Click