5 बच्चों को गंगा में फेंकने पर क्यों मजबूर हुई एक माँ ?

26

भदोही में एक कलयुगी मां ने दिल दहलाने वाले वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने अपने पांच बच्चों को गंगा में डूबो दिया। बताया जा रहा है कि पति से हो रहे विवाद से तंग आकर महिला ने ये कदम उठाया। पुलिस गोताखोरों की मदद से पांचों बच्चों की तलाश में जुटी है।

बच्चों को नदी में फेंकने के बाद किनारे बैठ गई महिला

मामला जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद का है। मंजू यादव नाम की महिला अपने पांच बच्चों के साथ गंगा किनारे पहुंची। कुछ देर में ही उसने एक-एक कर सभी बच्चों कक नदी में फेंक दिया। इसके खुद घाट के किनारे आकर बैठ गयी। ग्रामीणों ने जब महिला से पूछा तो उसने बच्चों को गंगा में डुबोने की बात कही। महिला ने खुद कैमरे के सामने कबूल किया कि उसने बच्चों को गंगा में डूबा दिया। उसने ऐसा कदम पति से हो रहे झगड़े को लेकर उठाया। वहीं महिला के पति का दावा है कि वो एक रिश्तेदार को छोड़ने झारखंड गया था उसी दौरान महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। बच्चों में दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं।

जारी है बच्चों की तलाश

वहीं घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक पहुंच गए। पुलिस गोताखोरों के मदद से गंगा में डूबे बच्चों की तलाश में जुटी है। जो बच्चे डूबे है उनमें 12 वर्ष, 07 वर्ष और 05 वर्ष की बेटियां और 06 वर्षीय और 03 वर्षीय बेटा शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने वताया की बच्चों की तलाश की जा रही है।

Mahendra

Click