हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

22

महराजगंज, रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) द्वारा सम्मानित किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) द्वारा ब्लाक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बताते चलें कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था। जिसमें विशेष योगदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों सहित अन्य को ब्लाक सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया।

व्यापार मण्डल (चौहान गुट) द्वारा प्रशासन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हर घर तिरंगा अभियान में विशेष सहयोग देने वालों को प्रदेश अध्यक्ष डा जीसी सिंह चौहान ने प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने मौजूद लोगों से देश के लिए शहीद हुए सैनिकों व उनके बलिदान को याद करने के लिए दीपावली के समय उनके नाम का एक दीपक जलाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष बब्बू मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष बबिता वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर एडीओ (आईएसबी) धनेंद्र कुमार सिंह,एडीओ (सी) अरुण कुमार श्रीवास्तव, एपीओ राजीव त्यागी, लेखाकार आशुतोष श्रीवास्तव, एडीओ (एसटी) राम बाबू, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, आदित्य कुमार, अतुल कुमार, सर्वोत्तम सिंह, अरुण वर्मा, सर्वेश यादव, ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह, इमरानुल हक कुरैशी, रोहित मिश्रा, अनुराग मिश्रा, शशिकांत मौर्य सहित ग्राम प्रधान व विकास खंड के कर्मचारी तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अशोक यादव एडवोकेट

Click