प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक पात्रों का पंजीयन कराकर दिलाए लाभ

3325

महोबा ,भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता , मंडल की प्रभारी एवं क्षेत्रीय मंत्री सुनीता राजपूत, लोक सभा विस्तारक रामस्वरूप पाठक, जिला मंत्री नीतू श्रीवास्तव जिला मंत्री दीपाली तिवारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर मंडल अध्यक्ष कौशल शर्मा ने महापुरुषों के चित्र पुष्पाजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो मंडल और जिला मजबूत होगा।

सभी कार्यकर्ताओ ने जमीन स्तर से कार्य किया है और आगामी कार्यक्रम आये है उनको लगन से करना है बूथों का सत्यापन पुन किया जाना है। सभी प्रभारी, प्रवासी कार्यकर्त्ता अपने क्षेत्रो मे जाकर 10 जनवरी से पहले अवश्य कर ले जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में समस्या उत्पन्न न हो। अभियानो के संयोजक एवं महिला मोर्चा को 50 महिलाओ कि टोली बना कर सरकार की योजनाओं की चर्चा करनी है। साथ में नमो एप सभी कार्यकर्त्ता को खुद चलाना है और प्रत्येक कार्यकर्ता को 200 से ज्यादा लोगो को नमो एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना है।

नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजना विश्वकर्मा स्वनिधि योजनाओं का लाभ प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र सयोजक उनका पंजीयन कराकर लाभ अवश्य दिलाये। प्रत्येक नागरिक को उसकी पात्रता के अनुसार केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जल्द से जल्द लाभ दिलाने का कार्य करें। कार्यक्रम मे सभी मोर्चो के अध्यक्ष, कार्य समिति सदस्य शक्ति केन्द्रो के संयोजक, सहयोजक शक्ति केन्द्रो के प्रभारी प्रवासी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन नगर महामंत्री संतोष गुप्ता ने किया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

3.3K views
Click