थाना खरेला की पुलिस ने छेड़खानी के सम्बन्धित एक  को किया गिरफ्तार

5112

महोबा अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक गतिविधियों को कारित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग/गिरफ्तारी अभियान के क्रम में सत्यम्, अपर पुलिस अधीक्षक व  रविकान्त गौंड, क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में  गोपाल चन्द्र कन्नौजिया, प्रभारी निरीक्षक थाना खरेला द्वारा उ0नि0 राजेन्द्र प्रकाश, उ0नि0 मो. कलीम उस्मानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित हुई पुलिस टीम ने थाना खरेला में छेड़खानी के सम्बन्ध में पंजीकृत हुए अभियोग मु0अ0सं0 57/24 धारा 342/354 भादवि से सम्बन्धित 01 नफऱ वांछित अभियुक्त दीपू सिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पुपवारा थाना खरेला जनपद महोबा को अमर निर्मल पैलेस कस्बा व थाना खरेला के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0  न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरणः-
उ0नि0 राजेन्द्र प्रकाश  उ0नि0 मो0 कलीम उस्मानी पीआरडी सतीष तिवारी गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
दीपू सिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पुपवारा थाना खरेला जनपद महोबा

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

5.1K views
Click