बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

5149

लालगंज (रायबरेली), क्षेत्र के महाखेड़ा गांव में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर का जीवन अनुकरणीय बताया। उन्होंने भारतीय संविधान की रचना की। संविधान में देश के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के अधिकारों और उनके दायित्वों की स्पष्ट व्याख्या दी। उनका जीवन दर्शन हम सबको आज भी प्रेरित करता है।

उक्त बातें भाजपा नेता व मंडल संयोजक राजेश निर्मल ने भाजपा के संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत आयोजित एक गोष्ठी के दौरान कही। अन्य वक्ताओं ने भी अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में शक्ति केंद्र संयोजक सुनील कुमार मिश्र, मण्डल शीतला सविता, उदय नारायण बाजपेई, धर्मेन्द्र निर्मल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन बमबहादुर यादव ने किया। मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने बताया कि गोष्ठी का आयोजन प्रत्येक शक्ति केन्द्र में आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

5.1K views
Click