परमात्म प्रत्यक्षता महोत्सव :आध्यात्मिक अनुभव का आयोजन संपन्न

3988

परमात्मा के अवतरण का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया महोत्सव
राजयोग के अभ्यास के द्वारा आत्मा के दैवीय और सतयुगी गुण होते हैं विकसित:
ब्रह्मकुमारी ज्योति दीदी तीन दिवसीय परमहोत्सव में हजारों अनुयायियों ने किया आध्यात्मिक अनुभव।

रायबरेली, शहर के बजरंग नगर में तीन दिवसीय संगीतमय आखिरी दिन रविवार को राजयोग शिविर ” परमात्म प्रत्यक्षता महोत्सव ” में ब्रह्मकुमारी के हजारों अनुयायियों, भक्तों, श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। आध्यात्मिक महोत्सव आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जिला मुख्यालय भाग्य भवन के तत्वाधान आरुषि उत्सव लॉन बजरंग नगर में सफलता पूर्वक समापन हुआं। जिले की मुख्य सेवाकेंद्र निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने बताया भारत में फिर से दैविक संस्कृति को लाने के लिए हमें दैवीय गुणों और संस्कारों को धारण करना होगा। उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास के द्वारा आत्मा के दैवीय और सतयुगी गुण विकसित होते हैं। ज्योति दीदी ने सभी को इस स्वर्ग में आने का न्योता दिया।

आयोजन में हजारों लोगों ने दीप जलाकर आत्म जागृति परमात्मा का दर्शन कर दीपावाली का अनुभव करा दिया। मुंबई से पधारे आध्यात्मिक प्रसिद्ध गायक अविनाश भाई ने स्वर्ग दर्शन श्रीकृष्ण आगमन महोत्सव एवं स्वर्ग दर्शन पर बहुत ही मनोहारी अलौकिक झांकी लगाई गई। हजारों लोगों ने दीप जगाकर दीपावाली का अनुभव करा दिया।आने वाले स्वर्णिम भारत का दर्शन, दैवीय संस्कृति को सजीव चलचित्रों के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाया गया। विदर्भ नागपुर महाराष्ट्र से पधारे सुप्रसिद्ध गायक ब्रह्माकुमार अविनाश भाई ने भारत भूमि की महिमा,भारत की दैवीय संस्कृति एवं मातृ शक्ति का वंदन करते हुए अपनी संगीतमय प्रस्तुति के द्वारा सबका मन मोह लिया। उन्होंने सभी से नि:शुल्क पांच दिवसीय राजयोग शिविर करने हेतु ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन सुभाष नगर केंद्र पर आने का निवेदन किया। सभी नगरवासियों , जिले के कोने कोने से आए लोगों ने इस अलौकिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

ब्रह्मकुमारी महोत्सव रूपी आध्यात्मिक ज्ञान गंगा में अनुयायियों ने डुबकी लगाकर परमात्मा का अनुभव किया। दिव्य गुणों से सुखद जीवन पर सभी ने सुंदर राजयोग अनुभूति किया। इस अवसर पर ऊंचाहार विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा.मनोज पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने लोगों को ब्रह्माकुमारी के मिशन के महत्व और जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए आयोजनकर्ताओं के प्रयासों की सराहना किया। श्री पांडेय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का समर्पण सेवा भाव देखकर सभी को नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने कहा वर्तमान समय कम से कम आधा घंटा निकाल करके सभी को आत्म चिंतन ज्ञान योग सीखने के लिए ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन केंद्र पर जरूर जाएं।

महोत्सव के आखिरी दिन विधायक मनोज पांडेय भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी, योगाचार्य बृजमोहन (बीएम), चंपारानी श्रीवास्तव भारत विकास परिषद राष्ट्रीय कार्यकर्ता, शक्ति तिवारी अधिवक्ता उच्च न्यायालय, रमेश शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेस नेता, शक्ति तिवारी, शैलेंद्र अग्निहोत्री पूर्व ब्लाक प्रमुख सरेनी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए विचार व्यक्त किए। मुख्य सेवा केंद्र की निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने महोत्सव में आए हुए अनुयायियों, गणमान्यजनों को ईश्वर की सौगात स्वरूप प्रतीक चिन्ह, पटका ,प्रसाद और आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। ब्रह्माकुमारी जान्हवी दीदी ने महोत्सव में आए हुए अनुयायियों को अमूल्य समय देकर सहभागिता करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव

4K views
Click