खास बात ये है कि जहां पर घटना हुई है, वहीं पर पुलिस अधीक्षक का आवास है। बावजूद आरोपियों को तनिक भी पुलिस का खौफ नहीं रहा और उन्होंने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतक मानसी के सगे और चचिया ससुर शहर के नामी गिरारी सराफा व्यवसायी हैं। जजेज कॉलोनी में भुंदल गेस्ट हाऊस बना है, जहां पर यह घटना हुई। घटना को लेकर मायका पक्ष में नाराजगी दिखी। सभी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति शिवम, सगे ससुर संजय, सास सुनीता, देवर आकाश, वरुण और चचिया ससुर चंद्रिका प्रसाद उर्फ भुंदल के खिलाफ केस दहेज हबत्या का केस दर्ज किया गया है। पति और ससुर संजय को हिरासत में लिया गया है। सीओ सदर को मामले की विवेचना सौंपी गई है।
हैदरगढ़ के नामी गिरामी व्यवसायी हैं रामकुमार
मानसी के पिता रामकुमार सोनी का हैदरगढ़ में सराफा का बड़ा कारोबार है। बेटी का शव देखकर रामकुमार फफक कर रो पड़े। बोले यह कभी सोचा नहीं था कि इस तरह उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी। बेटी ने कई बार प्रताड़ना के बारे में बताया था। लगा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिता के मुताबिक बेटी के सगे और चचिया ससुर भी इस घटना के लिए ज्यादा जिम्मेदार है। वह भी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों की मदद ली जाएगी।
मामले में होगी सख्त कार्रवाई-सीओ
सदर अमित सिंह ने बताया कि मानसी की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।