ऊंचाहार रायबरेली- रायबरेली जिले में एक हैंरान करने वाला मामला सामने निकल कर आया है आपको बताते चलें रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत एक महिला का मामला प्रकाश में आया है जिसमें महिला का पति होते हुए भी उसने अपने प्रेमी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका प्रेमी ने उसे अपने प्रेमजन में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और शादी का झांसा भी दिया वहीं दूसरी ओर महिला ने बताया कि उसका पति उसे सही से नहीं रखता था और बीच में उसका पति अपने घर वापस चला गया था इस बीच जहां वह किराए पर रहती थी वहीं पर एक किराएदार द्वारा उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया गया और उसके प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि महिला के दो बच्चे पहले पति से भी है
पीड़ित महिला ने बताया कि वहः मध्यप्रदेश के भिंड की रहने वाली है।औऱ वहः अपने पति के साथ रायबरेली जिले के ऊँचाहार में किराए के मकान में रहती है।महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसी के बगल में ही कौशलेंद्र वर्मा नाम का युवक किराए पर रहता था। उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।औऱ शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बंध बनाए।वही महिला का कहना है कि उसके गर्भ में 2 माह का बच्चा भी था उसे भी आरोपी युवक ने बहेरवा में स्थिति सावित्री जच्चा बच्चा केंद्र में ले जाकर अबोशन करवा दिया।और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।यही नही जब उसने 19 जून को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही हुई।तो पीड़िता ने एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह से न्याय की गुहार लगाई।महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि एसपी के आदेश के बाद भी ऊँचाहार पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही है।यही नही महिला कांस्टेबल पैसे लेकर मामले को सुलह समझौता करने का दबाव बना रही है। 19 जून से लेकर आज तक लगातार महिला कोतवाली से लेकर एसपी और सीओ के कार्यालय के चक्कर काट चुकी है।लेकिन अभी तक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नही किया गया।महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय न मिला तो वहः आत्महत्या कर लेगी।जिसके जिम्मेदार पुलिस होगी।
अनुज मौर्य रिपोर्ट