सलोन रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंदिरों में एवं श्रद्धालुओं ने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाईं।सलोन कस्बे के श्याम सुंदर साहू के आवास पर,कोतवाली परिसर ,सेवाक बाबा,राजापुर चकबीबी,गद्दीपुर,धरई में राधा कृष्ण मंदिर,परसदेपुर रोड बाबा माधव दास मंदिर, एव कोतवालीं में भव्य विशेष सजावट की गई।

उधर मंदिरों व घरों में देर रात भजन गाए गये। रात के 12 बजते ही कृष्ण के जन्म लेते ही मंदिर शंख और घड़ियाल से गूंज उठे और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की एक साथ गूंज हुई।नगर के कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाएं दर्शाते हुए झांकियां सजाई ंथी। रात बारह बजे कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। कस्बे के दुर्गापूजा पंडाल के समीप स्थानीय लोगो ने भगवान कृष्ण की झांकी की सुन्दर सजावट की। इसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए झांकी खोल दी गई।

नगर के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर पहुंचकर भगवान कृष्ण का पूजन किया। उधर, श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और घरों में भी सजावट की तथा झांकी सजाई। सर्वसिद्ध योग होने से इस दिन वृत करने वालों की सर्वमनोकामनाएं पूर्ण होंगीं ऐसा मत विद्वानों का है।भाद्र पद भादों माष की कृष्ण पक्ष की अष्ठमी को कृष्ण अष्ठमी के रूप में मनाया जाता है।इस दिन कृष्ण भगवान 16 कलाओं से अवतरित हुए तथा देवकी के आठवें पुत्र के रूप कंश मामा के अत्याचार को समाप्त करने के लिए मथुरा की जेल में जन्म लिया था।
संतोष मोदनवाल रिपोर्ट