धूमधाम से मनाया जा रहा है सलोन कस्बे मे गणपति उत्सव

6805

सलोन(रायबरेली)  :   कस्बे के दुर्गा पूजा पंडाल के समीप इस बार भव्य गणपति दरबार सजाया गया है।धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर श्रद्धालु सुबह-शाम गणपति बप्पा की आरती में शामिल होकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गणपति दरबार की भव्यता और भक्तों की श्रद्धा ने पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना दिया है।

सुबह और शाम कस्बे व क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर वेद मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की आरती करते हैं।आरती के दौरान गूंजते “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठता है।भक्तों की सेवा में कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी शंकर साहू ने विशेष पहल करते हुए सुबह और शाम आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। उनकी इस पहल से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।देर शाम आरती में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल होकर बप्पा का जयकारा लगाते हैं। भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और भक्तों के उमड़े जनसैलाब ने गणपति दरबार को धार्मिक उत्सव का केंद्र बना दिया है।गणपति उत्सव के इस पावन मौके पर कस्बे के ओंकार रस्तोगी, राजकुमार साहू, राबिन साहू, लाली सरदार, मुरारी लाल साहू आदि लोग मौजूद रहे।

आशीष कुमार रिपोर्ट

6.8K views
Click