ADR-Political Party – कमाई के मामले में BJP के करीब पहुंची टीएमसी

7
political parties income

ADR-Political Party : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के राजनीतिक दलों के चंदे के विश्लेषण में टीएमसी ने ऊंची छलांग लगाई है। वहीं खर्च करने में कांग्रेस अव्वल है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश के 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के ITR डिक्लेयरेशन का विश्लेषण किया है।

चुनाव आयोग के पास जमा कराए गए 2021-22 के ये डिक्लेयरेशन बताते हैं कि 6 राजनीतिक दलों ने एक साल में 3289.34 करोड़ रुपए कमाए।

मगर इस कुल राशि में से 1725.61 करोड़ रुपए यानी करीब 48% पैसा ही खर्च हुआ। बाकी 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा राजनीतिक दलों की बचत है।

ADR-Political Party: कमाई के मामले में सत्तारूढ़ बीजेपी आगे है तो खर्च के मामले में कांग्रेस। कांग्रेस ने अपनी कमाई का 74% हिस्सा खर्च कर दिया, जो बाकी किसी भी राजनीतिक दल से ज्यादा है। बाकी किसी भी पार्टी ने अपनी कमाई का 52% से ज्यादा खर्च नहीं किया।

मगर सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं तृणमूल कांग्रेस की कमाई में ग्रोथ के आंकड़े। ममता बनर्जी की पार्टी की कमाई एक ही साल में 600% से ज्यादा बढ़ गई है। 545 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई के साथ तृणमूल आय के मामले में बीजेपी के बाद देश की दूसरी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है।

कमाई और खर्च के इन आंकड़ों के बीच एक परेशान करने वाली बात ये भी है कि राष्ट्रीय पार्टियों की इस अथाह कमाई का 66% से ज्यादा हिस्सा कहां से आया इसका खुलासा पार्टियां नहीं करती हैं। तृणमूल कांग्रेस की कमाई का ही करीब 97% अनडिक्लेयर्ड सोर्स से है।

साल 2021-22 के कमाई के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी ने इस साल 1917.12 करोड़ रुपए कमाए। ये राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा इनकम है।

2020-21 के मुकाबले बीजेपी की इनकम 154% से ज्यादा बढ़ी भी है। लेकिन कमाई के सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े तृणमूल कांग्रेस के हैं।

2021-22 में तृणमूल कांग्रेस ने 545.75 करोड़ रुपए की इनकम डिक्लेयर की। लेकिन 2020-21 में पार्टी की इनकम सिर्फ 74.5 करोड़ रुपए ही थी। यानी एक ही साल में पार्टी की कमाई 633.36% बढ़ गई।

ADR-Political Party: कमाई के मामले में तृणमूल कांग्रेस 6 राष्ट्रीय दलों में दूसरे स्थान पर है, यानी कांग्रेस से भी आगे। कांग्रेस ने 2021-22 में करीब 542 करोड़ रुपए की कमाई डिक्लेयर की है। ये पिछले साल के मुकाबले 89.4% की बढ़त है।

कांग्रेस को छोड़ कोई भी पार्टी कमाई का 52% से ज्यादा खर्च नहीं करती। राजनीतिक दल जितना कमाते हैं उतना खर्च नहीं करते। सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसके डिक्लेयरेशन के मुताबिक उसने अपनी कमाई का 74% खर्च कर दिया।

भाजपा ने अपनी कमाई का करीब 45% और तृणमूल कांग्रेस ने कमाई का 49% ही खर्च किया। CPI (M) ने कमाई का करीब 52% खर्च किया, जबकि NCP ने 42% ही खर्च किया।

बसपा ऐसी पार्टी है जिसके डिक्लेयरेशन के मुताबिक उसने कमाई से भी ज्यादा खर्च किया है।

पार्टियों का सबसे ज्यादा खर्च चुनाव में…कांग्रेस में एडमिनिस्ट्रेशन पर खर्च बीजेपी के बाद सबसे ज्यादा है। भाजपा हो या कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस, कमाई में सबसे बड़ी तीनों ही पार्टियों के खर्च का पैटर्न एक जैसा है।

सबसे ज्यादा पैसा चुनावों पर खर्च किया जाता है। इसके बाद सबसे ज्यादा खर्च एडमिनिस्ट्रेशन पर होता है। और तीसरा सबसे बड़ा खर्च कर्मचारियों की तनख्वाह पर होता है।

कुछ पार्टियों के खर्च का ब्योरा चौंकाने वाला भी है। सीपीआई अपनी कमाई का 50% से ज्यादा हिस्सा पार्टी मुख्यालय के कामरेड्स के अलाउंस पर खर्च करती है।

वहीं, एनसीपी की कमाई का करीब 75% एडमिनिस्ट्रेशन पर ही खर्च हो जाता है। चुनाव पर सिर्फ 19% हिस्सा खर्च किया जाता है।

चुनाव पर खर्च कम करने का सीधा अर्थ ये है कि इन पार्टियों के प्रत्याशियों को चुनाव का पूरा खर्च अपनी ही जेब से निकालना पड़ता है।

ADR-Political Party: पार्टियों की कमाई का 66% हिस्सा कहां से आया…ये वो नहीं बताती है। 2021-22 में 6 राष्ट्रीय दलों की कुल कमाई 3289.34 करोड़ रुपए थी। इसमें से 2172.23 करोड़ रुपए यानी 66% से भी ज्यादा कमाई का सोर्स डिक्लेयर नहीं किया गया।

ADR@Political Party: हर पार्टी ने अपनी कमाई का सबसे बड़ा जरिया दान बताया है। 20 हजार रुपए से कम के दान का सोर्स डिक्लेयर करना पार्टियों के लिए जरूरी नहीं है। साथ ही इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिये मिलने वाले दान का सोर्स भी डिक्लेयर करना जरूरी नहीं है। इसी नियम का फायदा उठाकर पार्टियां अपनी कमाई के सबसे बड़े हिस्से का सोर्स डिक्लेयर ही नहीं करती हैं।

बीजेपी को डिक्लेयर्ड दान के जरिये 614 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हुई। इसमें प्रति दानदाता औसत दान 12 लाख रुपए से ज्यादा का था। कमाई में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज करने वाली तृणमूल कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा का दान सिर्फ 7 लोगों ने दिया। पार्टी को डिक्लेयर्ड दान के जरिए सिर्फ 43 लाख रुपए की कमाई ही हुई।

राजनीतिक दलों ने जिस कमाई के सोर्स का खुलासा नहीं किया उसका सबसे बड़ा हिस्सा इलेक्टोरल बॉन्ड्स से आता है। 2172.23 करोड़ की कुल अनडिक्लेयर्ड सोर्स से हुई कमाई में से 83.4% यानी 1811.94 करोड़ रुपए इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिये आया है

तृणमूल कांग्रेस ने सिर्फ एक साल में कमाई 600% से ज्यादा बढ़ा ली। करीब 75 करोड़ से सीधे 545 करोड़ रुपए तक पहुंची इनकम में डिक्लेयर्ड दान सिर्फ 43 लाख रुपए का था।

तृणमूल की 545 करोड़ की कमाई में से 528 करोड़ रुपए से ज्यादा उसे इलेक्टोरल बॉन्ड्स से मिले थे। ये बॉन्ड्स किसने दिए ये खुलासा करना पार्टी के लिए बाध्यकारी नहीं है।

Reports Today

Click