Akansha Dube: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

11
Akansha Dube: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला।

Akansha Dube: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। आकांक्षा के सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।
आकांक्षा यूपी के भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। वह शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबेएक्ट्रेस आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। वह 27 साल की थी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड से पहले रो रही थीं, और कुछ कहना चाहती थीं।

Akansha Dube: रविवार सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा दुबे को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर नहीं दिया है। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया।

मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला। ACP सारनाथ ने उनके मोबाइल समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही आकांक्षा का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

Akansha Dube: आकांक्षा ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है। इसके अलावा देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी सॉन्ग ‘हिलोर मारे’ पर शीशे के सामने बेली डांस किया था।

बता दें कि अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर मोबाइल कब्जे में ले लिया।
सुसाइड के बाद आकांक्षा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘मोहब्बत तो तुझसे थी, लेकिन तेरी मोहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे।’ उनकी फोटोज पर यूजर्स ने कमेंट्स भी किया था कि आखिर किसने उन्हें धोखा दे दिया?

SP ज्ञानप्रकाश राय ने बताया, ”होटल सोमेंद्र के रूम नंबर 105 में रविवार सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पता चला कि वह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे थीं। वे शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं और 22 मार्च की रात होटल में रुकी थीं। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

आकांक्षा दुबे भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। भदोही में 1996 में जन्मी आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक और इंस्टाग्राम के शॉर्ट वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रियता पाई।

उन्होंने 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था, लेकिन छोटे से रोल में उनको ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ , ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम वीडियो भी काम किया था।

Reports Today

Click