Ashok Gehlot का मोदी-शाह पर तंज, बोले- चुनाव में धन-बल नहीं, लोगों का दिल जीतना पड़ता है

17
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव परिणामों पर कहाकि इन विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की जीत से मोदी-शाह को बड़ा झटका लगा है। 

Ashok Gehlot: अशोक गहलोत ने कहाकि कर्नाटक की जनता ने उनके धन-बल को जवाब दिया है। चुनाव में धन बल से काम नहीं चलता, बल्कि लोगों का दिल जीतना पड़ता है। तब सत्ता मिलती है। कांगेस पार्टी और हमारी सरकार लोगों का दिल जीत रही है। राहुल गांधी ने नफरत की राजनीति का जवाब प्यार-मोहब्बत की राजनीति से दिया, जिसे जनता ने एक्सेप्ट किया है। 

Ashok Gehlot: गहलोत बोले कि कर्नाटक की जनता ने मतदान कर यह साबित कर दिया है कि देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है। इन चुनाव परिणामों का लाभ कांग्रेस को आगामी इलेक्शन में मिलेगा। पाली जिले के जवाई बांध सुमेरपुर दौरे के दौरान  मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कर्नाटक चुनावों की जीत में अहम योगदान रहा है। वहां की जनता ने राहुल गांधी को सर आंखों पर बैठाया है। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पूर्व में कर्नाटक में ख़रीद-फ़रोख़्त कर बीजेपी ने सरकार बनाई, कांग्रेस और जेडीयू को तोड़ा गया। इसी का परिणाम है कि मतदाताओं ने भाजपा को सबक सिखा दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी इसी तरह के काम किए हैं। 

Ashok Gehlot: गहलोत ने कहा कि जिन स्थानों पर भी चुनाव हुए हैं, वहां पर बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार बनाने के प्रयास किए हैं। ऐसा काम ही उन्होंने राजस्थान में भी किया। लेकिन हॉर्स ट्रेडिंग में कामयाब नहीं होने पर इन्हें मुँह की खानी पड़ी। गहलोत ने कहाकि हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार गिराने से लोकतंत्र के मायने ही नहीं रहते। इसलिए आवश्यक है कि देशहित में जनता इन्हें सबक सिखाए, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। 

गहलोत ने कहाकि खड़गे के नेतृत्व में यह चुनाव अभियान संचालित हुआ और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी खूब दौरे किए। पीसीसी अध्यक्ष, केसी वेणुगोपाल वहां के नेताओं ने शानदार कैंपेनिंग की, जिसका परिणाम आपके सामने है। कर्नाटक में जीत कांग्रेस की शानदार कैंपेनिंग का परिणाम है।

गहलोत ने आखिर में कहा है कि अब मिशन 2024 की ओर कांग्रेस आगे बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद 2024 के लोकसभा आम चुनाव हैं। 

Reports Today

Click