Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में चुनाव, 7 नवंबर से वोटिंग, नतीजे 3 दिसंबर को 

14
Assembly Election 2023

Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। 

विधानसभा चुनाव 2023: इलेक्शन कमीशन की पीसी के साथ ही 5 राज्यों में चुनावी रणभेरी बज गई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। 

 मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। 

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव 2023 का पूरा कार्यक्रम देखिए।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 13 अक्‍टूबर (पहला चरण)

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 21 अक्‍टूबर (दूसरा चरण)

नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 20 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण)

नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन, 30 अक्‍टूबर 2023 (दूसरा चरण)

नामांकन वापसी का अंतिम दिन 23 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण)

नामांकन वापसी का अंतिम दिन 02 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)

मतदान की तारीख 07 नवंबर 2023 (पहला चरण)

मतदान की तारीख 17 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)

चुनाव परिणाम 03 दिसंबर 2023

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 13 अक्‍टूबर 2023

नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 20 अक्‍टूबर 2023

नामांकन वापसी का अंतिम दिन 23 अक्‍टूबर 2023

मतदान की तारीख 07 नवंबर 2023

विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 21 अक्‍टूबर

नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 30 अक्‍टूबर

नामांकन वापसी का अंतिम दिन 2 नवंबर 

मतदान की तारीख 17 नवंबर

विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 30 अक्‍टूबर

नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 6 नवंबर

नामांकन वापसी का अंतिम दिन 9 नवंबर

मतदान की तारीख 23 नवंबर

विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 3 नवंबर 2023

नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 10 नवंबर 2023

नामांकन वापसी का अंतिम दिन 15 नवंबर 2023

मतदान की तारीख 30 नवंबर 2023

विधानसभा चुनाव के परिणाम 03 दिसंबर 2023

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी काँग्रेस का शासन है। यहाँ कुल 90 सीटें हैं। मध्य प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 230 है। यहीं बीजेपी सरकार चला रही है। राजस्थान में असेंबली की 200 सीटें हैं। यहाँ अशोक गहलोत के नेतृत्व में काँग्रेस सरकार चला रही है। 

तेलंगाना में कुल 119 सीटें हैं। यहाँ भारत राष्ट्र समिति के केसीआर सीएम हैं। यहां काँग्रेस बीआरएस को कड़ी टक्कर दे रही है। 

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट की सत्ता है। यहाँ जोरम पीपुल्स मूवमेंट, एमएनएफ को कड़ी टक्कर दे रही है। काँग्रेस तीसरे नंबर पर चल रही है।

Reports Today

Click