Bengal Panchayat Chunav Result: बंगाल पंचायत चुनाव में बज़ा TMC का डंका, BJP से 4 गुना सीटें जीतीं

16
Bengal Panchayat Chunav Result, Bengal Panchayat Chunav, TMC, BJP, CPM, CONGRESS

Bengal Panchayat Chunav Result: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC ने BJP से 4 गुना सीटें जीतकर अपनी ताक़त दिखाई है। तृणमूल कांग्रेस ने अब तक 19000 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा 4500 सीटों पर ही जीत सकी। पंचायत चुनाव के वोटों की आज दूसरे दिन भी काउंटिंग होगी।

Bengal Panchayat Chunav Result: पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के वोटों की काउंटिंग मंगलवार से जारी है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, TMC एकतरफा जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी ने ग्राम पंचायत की 19000 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 8000 सीटों पर आगे है। पंचायत समिति और जिला परिषद की अब तक सारी सीटें टीएमसी के खाते में गई हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा पर है। हालांकि, इसकी सीटें टीएमसी 4 गुना कम हैं।

Bengal Panchayat Chunav Result: टीएमसी के मुकाबले भाजपा, कांग्रेस, CPI(M) और लेफ्ट फ्रंट अभी बहुत पीछे नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत में भाजपा 4500 सीटें, कांग्रेस 1,100 सीटें, CPM 1500 सीटें और लेफ्ट फ्रंट 1500 सीटें ही जीत पाई है। 

Bengal Panchayat Chunav Result: आंशिक नतीजों में बढ़ते मिलते ही TMC कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। TMC समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरे रंग का गुलाल लगाकर खुशी मनाई। दूसरी तरफ, बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार दक्षिण दिनाजपुर में मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के जीतने के बाद भी नतीजे गलत दिखाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी TMC के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर 8 जुलाई को मतदान हुआ था। बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं।

चुनाव के दौरान कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं दर्ज हुई। इसके बावजूद 80.71% मतदान हुआ। शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85% हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा- नतीजों से पता चलता है कि राज्य सरकार में लोगों का विश्वास है। जनता ने भाजपा और कांग्रेस की लोगों को बांटने वाली राजनीति को खारिज किया है। इससे बताता है कि जनता ने 2024 के लिए क्या सोचा है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि विपक्ष ने नो वोट फॉर ममता अभियान शुरू किया था, जो उल्टा पड़ गया। यह विपक्ष को संदेश है कि 2024 में बंगाल की हवा किस ओर बहेगी।

Bengal Panchayat Chunav Result: बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा पर एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने बंगाल में सड़कों पर हिंसा फैलाई, वो अपने पैदा होने के दिन को कोसेंगे। सारी मशीनरी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लेने में लगा दी जाएगी। हम बंगाल को नए पीढ़ी के लिए सुरक्षित जगह बनाएंगे ‘

Bengal Panchayat Chunav Result: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे चुनाव जीतने की आखिरी कोशिश के तहत मतगणना एजेंटों और उम्मीदवारों के काम में बाधा डाल रहे हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटर्स में घुसने नहीं दिया जा रहा है। काउंटिंग एजेंटों को डराने के लिए बम फेंके जा रहे हैं। उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है, यहां तक कि उन्हें अगवा भी किया जा रहा है।

Reports Today

Click