Congress Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 96 फीसदी मतदान, सोनिया, राहुल और प्रियंका ने डाले वोट

7
congress president election
image credit-amar ujala

Congress Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए 69 मतदान केंद्रों पर 96 फीसदी मतदान हुआ। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं।

Congress Election: 22 साल बाद हो रहे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधियों ने गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान किया। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में हैं।

Congress Election: एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Congress Election: कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में करीब 9500 डेलीगेट ने मतदान किया, लगभग 96 प्रतिशत मतदान हुआ।

Congress Election: गौर करें तो कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद फिर इस बार फिर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

वर्ष 1939 में पी. सीतारमैया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीत हुई।

साल 1950 में पुरुषोत्तम दास टंडन और आचार्य कृपलानी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टंडन की जीत हुई थी।

वर्ष 1977 में देवकांत बरुआ के त्यागपत्र के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में के ब्रह्मानंद रेड्डी ने सिद्धार्थ शंकर रे और डॉ. कर्ण सिंह को शिकस्त दी थी। बीस साल बाद फिर अध्यक्ष पद के लिए एक से ज्यादा उम्मीदवार थे।

वर्ष 1997 में सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट के बीच चुनाव हुआ था। इसमें सीताराम केसरी की जीत हुई थी।

वर्ष 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में भी दो उम्मीदवार थे। सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच हुए इस मुकाबले में सोनिया गांधी की जीत हुई थी।

Reports Today

Click