Congress President Poll: राहुल का गहलोत को संदेश; अध्यक्ष बने तो CM नहीं रहेंगे

54
Congress President Poll-rahul gandhi-ashok gehlot

Congress President Poll: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना के बीच राहुल गांधी ने कोच्चि में कहाकि एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला कायम रहेगा। राहुल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष और सीएम पद साथ रहने की इच्छा पर कहाकि उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति-एक पद पर हमने जो फैसला किया था, वह कायम रहेगा।

Congress President Poll: बता दें कि अशोक गहलोत ने आज सुबह ही कह दिया था कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद एक व्यक्ति-एक पद के दायरे में नहीं आता, लेकिन इतिहास में कोई कांग्रेस अध्यक्ष सीएम नहीं रहा, इसलिए फैसला करना पड़ेगा।

Congress President Poll: वहीं कोच्चि में राहुल गांधी से जब कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कहाकि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि वे एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल ने कहाकि कांग्रेस अध्यक्ष को विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करना होगा।

Congress President Poll: गौर करें तो गहलोत ने एक नेशनल टीवी चैनल से बातचीत में पद छोड़ने के संकेत दिए हैं। गहलोत ने कहा, ‘राहुल गांधी नहीं माने तो फार्म भरना होगा। मेरे बारे में भावना बन गई है, इसलिए उसका सम्मान करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष का फॉर्म भरुंगा।’

Congress President Poll: पायलट को CM बनाने के सवाल पर राहुल ने कहाकि जो हालत राजस्थान के अंदर है, हाईकमान उसका स्टडी करेगा और देखेगा कि विधायकों की क्या भावना है। उन्होंने कहाकि यह ध्यान रखना होगा कि हम अगला चुनाव जीतें, क्योंकि अब कांग्रेस के पास बड़ा राज्य राजस्थान ही है। हमारे लिए यह फैसला बहुत नाजुक फैसला भी होगा और बहुत सोच समझकर लेना पडे़गा।

गहलोत ने कहा कि आज तक इतिहास में कोई कांग्रेस अध्यक्ष साथ में मुख्यमंत्री नहीं रहा है, इसलिए स्वाभाविक है कि जो प्रश्न उठते हैं, उसी आधार पर हम लोग भी फैसला करेंगे।

Congress President Poll: आज कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। गहलोत राहुल गांधी से मिलने केरल पहुंचे हैं। गहलोत राहुल गांधी से मिलकर आखिरी बार उन्हें अध्यक्ष बनने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी की हां-ना के बाद गहलोत खुद नामांकन करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

Congress President Poll: इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से दो घंटे तक चर्चा की थी। गहलोत आज राहुल गांधी की यात्रा में एर्नाकुलम और त्रिसूर और चालकुडी तक जाएंगे। गहलोत चालकुडी में नाइट स्टे करेंगे और शुक्रवार वहां से शिरडी जाएंगे। ​​​​​​साईं बाबा के दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गहलोत का शुक्रवार शाम 6 बजे जयपुर लौटने का प्रोग्राम है।

Congress President Poll-sonia gandhi-rahul gandhi

Congress President Poll: बता दें कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनने से पहले ही इनकार कर चुके हैं। कांग्रेस कम्युनिकेशन सेल के चीफ जयराम रमेश बुधवार साफ कर चुके हैं कि राहुल 24 से 30 सितंबर तक भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली से बाहर रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन की तारीखों पर राहुल गांधी दिल्ली में नहीं रहेंगे।

इसका मतलब साफ है कि वे अध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं करेंगे। राहुल के इनकार के बावजूद अशोक गहलोत उन्हें मनाने का प्रयास करने गए हैं। खुद गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को आखिरी बार मनाने का प्रयास करुंगा।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नोटिफिकेशन जारी हुआ। अधिसूचना के अनुसार 24 सितंबर से 30 नामांकन होगा। वोटिंग और रिजल्ट 19 अक्टूबर को घोषित होगा।

Congress President Poll: राहुल गांधी से अशोक गहलोत की आज होने वाली मुलाकात सियासी रूप से काफी अहम होगी। गहलोत की इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर फाइनल रूप से हां या ना सामने आ जाएगी। राहुल गांधी से गहलोत अध्यक्ष पद पर नामांकन के साथ राजस्थान को लेकर भी चर्चा करेंगे। सचिन पायलट की अगली भूमिका को लेकर भी चर्चा के आसार हैं।

Reports Today

Click