Home राष्ट्रीय राजनीति Congress Prez Poll: खड़गे की राह में केवल थरूर

Congress Prez Poll: खड़गे की राह में केवल थरूर

0
Congress Prez Poll: खड़गे की राह में केवल थरूर

Congress Prez Poll: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब मल्लिकार्जुन खड़गे की राह मनें केवल थशि थरूर बचे हैं। के एन त्रिपाठी का पर्चा खारिज हो गया है। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन रद हो गया। चुनाव प्राधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया 20 फॉर्म जमा हुए थे। जांच में चार खारिज हो गए। इनमें हस्ताक्षर से जुड़ी विसंगतियां थीं।

त्रिपाठी ने एक ही पर्चा भरा था, जो प्रस्तावक के हस्ताक्षर का मिलान न होने और हस्ताक्षर का दोहराव होने से खारिज हो गया। इसके बाद मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर रह गए हैं।

Congress Prez Poll: मिस्त्री ने कहा कि नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। कोई एक नाम वापस नहीं लेता तो वोटिंग की तैयारी होगी। इस बीच, खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते उनकी जगह नए नेता की तलाश शुरू हो गई है। इसी सदन में आकर सरकार विपक्ष के एकजुट हमले होने पर फंसती रही है। यहां संख्या बल कांटे का है।

Congress Prez Poll: सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, चीफ व्हिप जयराम रमेश, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम दावेदारों में हैं। अध्यक्ष पद के लिए खड़गे की उम्मीदवारी के बाद दिग्विजय ने अपना नाम वापस ले लिया था।

Congress Prez Poll: जी-23 की आवाज रहे शशि थरूर के सुर अध्यक्ष का उम्मीदवार बनते ही बदल गए हैं। उन्होंने कहा, गांधी परिवार और कांग्रेस का डीएनए एक है। कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसमें गांधी व नेहरू परिवार के लोगों ने बड़े रोल निभाए। कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं कि गांधी परिवार को गुडबाय बोले।

Congress Prez Poll: गांधी परिवार बड़ा एसेट है। थरूर ने कहाकि मैं केरल में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आया हूं। मैंने लोगों में राहुल गांधी के प्रति उत्साह देखा है। कांग्रेस का जो नया अध्यक्ष चुनकर आए, उसे भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here