CSK CHAMPION: चेन्नई सुपर किंग ने जीता IPL का खिताब, जडेजा ने आखिरी 2 गेंद पर 10 रन ठोंककर जितवाई ट्रॉफी

69
CSK CHAMPION, GT, CHENNAI SUPER KING, GUJARAT TITANS, MS DHONI, HARDIK PANDYA, IPL 2023

CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 के बाद अब 2023 में IPL की ट्रॉफी जीती

CSK CHAMPION: CSK ने गुजरात टाइटन को हराकर 5वीं बार IPL 2023 का खिताब जीत लिया। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। जडेजा ने आखिरी 2 गेंद पर 10 रन मारकर चेन्नई को चैंपियन बना दिया। इसके पहले चेन्नई सुपर किंग ने 2010,  2011,  2018 और 2021 IPL की ट्रॉफी जीती थी। 

CSK CHAMPION: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में CSK ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। 25 गेंद पर 47 रन बनाने वाले डेवोन कॉन्वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

CSK CHAMPION: CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली।

रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था।

CSK CHAMPION: बता दें कि रिजर्व डे के दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट में मिला। टीम ने इसे 5 विकेट खोकर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

आखिरी ओवर में CSK को 13 रन की जरूरत थी। मोहित शर्मा के सामने शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे।  जडेजा ने आखिरी 2 गेंद पर 10 रन मारकर चेन्नई को चैंपियन बना दिया। 

गौर करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात से साई सुदर्शन ने 47 बॉल पर 96 रन की पारी खेली। उन्होंने ऋद्धिमान साहा और कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। उनकी पारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 214 रन बनाए।

वहीं 15 ओवर में 171 रन के रिवाइज्ड टारगेट का पीछा करने उतरी CSK को ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 74 रन की पार्टनरशिप की।

दूसरी पारी में नूर अहमद और मोहित शर्मा ने गुजरात को मैच में बनाए रखा। नूर ने 3 ओवर में महज 17 ही रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं मोहित ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए।

CSK CHAMPION: ओपनर्स की शानदार शुरुआत के बाद CSK के 3 बैटर्स ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। वहीं शिवम दुबे 21 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 27, अंबाती रायडू ने 19 और जडेजा ने 15 रन बनाए। इन सभी की पारियों के दम पर चेन्नई ने 15 ओवर में 171 रन का टारगेट हासिल कर लिया।

Reports Today

Click