Heat Wave: देश के कई हिस्सों में जारी रहेगा लू; उत्तर भारत में गर्मी बढ़ेगी 

21

Heat Wave: देश के कई हिस्सों में अभी लू का प्रकोप बना रहेगा। उत्तर भारत में गर्मी बढ़ेगी और दक्षिण भारत में बारिश होगी।
heat wave

Heat Wave: उत्तर भारत के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों तक पारा 40 डिग्री के पार रह सकता है। बिहार और बंगाल में भी प्रचंड गर्मी की सआशंका जताई गई है। वहीं झारखंड में तापमान 39 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और कई जिलों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से झारखंड के उत्तरपूर्व और दक्षिण-पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की। अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

Heat Wave: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

Heat Wave: मॉनसून ने 2 जून को दक्षिणी अरब सागर, मालदीव को कवर किया है। लक्षद्वीप के कुछ हिस्से, दक्षिणी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में भी मॉनसून पहुंच चुका है। अगले 5 दिनों के दौरान कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में बारिश हुई है। वहीं 7 से 9 जून तक केरल और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। इसी बारिश के साथ मॉनसून भी केरल में दस्तक दे सकता है।

Heat Wave: बता दें कि बिहार में मंगलवार को 17 जिलों में भीषण लू का क़हर था। वहीं 24 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित कुछ जिलों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अररिया, सुपौल, खगड़िया, शेखपुरा और भागलपुर जिला के कुछ स्थानों पर लू और पूर्णिया,बांका और बेगूसराय जिले के कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने चलेगी। 

मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच जिलों और शहरों को छोड़कर अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा।

राजधानी पटना में जून में पहली बार मंगलवार को लू चली। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Reports Today

Click