IND BEATS SPAIN : हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया, अमित और हार्दिक ने दागे गोल

18
IND BEATS SPAIN IN WORLD CUP HOCKEY

IND BEATS SPAIN: भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में विजयी आगाज किया। शुक्रवार को भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई। जबकि इंग्लैंड नंबर-1 पर है। पिछले मैच में अंग्रेजों ने वेल्स को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया।

IND BEATS SPAIN: भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। अमित प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जीत के बाद रोहिदास ने कहा- ‘यह मेरी जिंदगी का अविस्मरणीय पल है। जहां मैं हॉकी खेलते हुए बड़ा हुआ, उसी जगह पर वर्ल्ड कप में पहला गोल दागा। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैच देखने परिवार के सभी सदस्य आए थे।’ अमित ने कहा- ‘यूं ही भारत का सपोर्ट करते रहें, हम जरूर जीतेंगे।’

वहीं, जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने माना- ‘हमारी डिफेंस लाइन और मजबूत होनी चाहिए। स्पेन के खिलाफ हमने कई गलतियां की। हमें सीखने की जरूरत है।’ पेनल्टी के सवाल पर हरमन ने कहा- ‘इसे भूलकर हम आगे बढ़ेंगे।’ कोच ग्राहम रीड बोले- ‘जब टीम 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी, उस समय मैं काफी दबाव में थे। ​​​​​​​

पहले क्वार्टर के ही खेल में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 12वें मिनट में मिले दूसरे पेनॉल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने रिबाउंड गोल दागा। हालांकि टीम ने पेनल्टी पर 2 दफा गोल करने के मौके भी गंवाए। 12वें मिनट में कुनिल पेपे को ग्रीन कार्ड मिला।

हॉफ टाइम से पहले स्पेन की टीम ने बराबरी हासिल करने के खूब प्रयास किए, लेकिन भारत के डिफेंडर्स ने उसे विफल कर दिया। उसे 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में बराबरी का मौका मिला, लेकिन मेहमान टीम उसे भुना नहीं सकी। उसके तुरंत बाद 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। हाफ टाइम से ठीक पहले आकाशदीप को ग्रीन कार्ड मिला।

IND BEATS SPAIN: हॉफ टाइम के बाद दोनों ही टीमों ने आक्रमण जारी रखा। तीसरे क्वार्टर के दूसरे और मैच के 32वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत इस मौके को भुना नहीं सके। स्पेनिश गोलकीपर रफी एड्रियन ने शानदार बचाव किया। अगले ही मिनट में रेन मार्क को यलो कार्ड मिला। 37वें और 43वें मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन गोल नहीं हुआ। तीन क्वार्टर के बाद स्कोर लाइन 2-0 ही रही।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में अभिषेक को यलो कार्ड मिला। आखिर के 10 मिनट में भारत ने 2 पेनल्टी कॉर्नर दिए, लेकिन स्पेन की टीम गोल करने में नाकाम रही। स्पेन को 53वें और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला।

Reports Today

Click