Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानसभा का शुद्धीकरण; कांग्रेस ने गंगाजल और गोमूत्र छिड़का, हनुमान चालीसा पढ़ी

18

Karnataka Assembly: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धीकरण किया। पार्टी नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का और हवन-पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसौधा (विधानसभा) के गेट पर पूजन भी किया। कांग्रेस का कहना था कि भाजपा ने विधानसभा को अपने भ्रष्टाचार से दूषित कर दिया था।

Karnataka Assembly: बता दें कि कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि विधानसभा को गोमूत्र से साफ करने का समय आ गया है। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर बहुमत हासिल किया है। सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण हुआ। मुख्यमंत्रभी सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी विधायक के रूप में शपथ ली। मांड्या विधानसभा के कांग्रेस विधायक रवि गनिगा बैलगाड़ी से विधान सौधा (विधानसभा) पहुंचे।

Karnataka Assembly: चुनाव से पहले कांग्रेस ने ‌BJP की डबल इंजन सरकार को ट्रबल-इंजन सरकार बताया था। 5 मई को कर्नाटक कांग्रेस ने ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ जारी किया था, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के घोटालों को बताया गया था। तब विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार ने सत्ता में रहते हुए 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे। इसमें मुख्यमंत्री का रेट 2,500 करोड़ और एक मंत्री पद का रेट 500 करोड़ रुपए है।

Karnataka Assembly: 2 मई को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी किया था, जिसमें PFI और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया था। इसके बाद बजरंग दल और बीजेपी ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था।

वहीं 2 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के विजयनगर में कहा था- यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।

Reports Today

Click