Monsoon hits kerala: उत्तर भारत के लिए चल पड़ा मॉनसून, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश

13
Monsoon hits kerala

Monsoon hits kerala: केरल में गुरुवार को मॉनसून पहुंच गया। इसके प्रभाव से वहां जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आर के जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो मॉनसून तेजी से आगे बढ़ेगा। 

Monsoon hits kerala: मॉनसून एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच गया है। राज्य के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है। इसी के साथ मॉनसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच गया।

Monsoon hits kerala: मौसम विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक मॉनसून उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मॉनसून आ जाता है। लेकिन अबकी बार 7 दिन की देरी से मॉनसून आया है।

Monsoon hits kerala: IMD ने पहले 4 जून को मॉनसून के केरल पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है, जिससे केरल पहुंचने के लिए मॉनसून का रास्ता साफ हो गया।

यूपी: गर्मी से तप रहे उत्तर प्रदेश में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के हर इलाके में अगले तीन दिन तक खूब गर्मी पड़ेगी। लोगों को जरूरी न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा लू को लेकर जरूरी एहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है।

बिहार: बिहार में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 10 जिलों में 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने आज भी 22 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें 10 जिलों में सीवियर हीट वेव (ऑरेंज अलर्ट) और 12 जिलों में हीट वेव (यलो अलर्ट) जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में इन दिनों कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर में चक्रवात बनने से प्रदेश में नमी तो आ रही है, लेकिन उसका असर कम है। खासकर दमोह, खजुराहो, छतरपुर सहित कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ा है। 

राजस्थान: 8 दिन देरी से आएगा मॉनसून, बारिश-अंधड़ के बाद गर्मी और उमस का दौर जारी है। राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर हल्का पड़ने के साथ अब गर्मी तेज होने लगी है। राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया है। कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ है। 

छत्तीसगढ़: राज्य में हीट वेव की चेतावनी जारी है। अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। छत्तीसगढ़ में लोग इस समय बढ़ते तापमान और झुलसाने वाली गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर जिले का रहा। यहां 45.3 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। 

दिल्ली: दिल्ली में अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव की आशंका नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। 

हरियाणा: हरियाणा अब गर्मी से तपने लगा है। यहां तापमान 35 डिग्री तक जा पहुंचा हैं। हालांकि कई जगहों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं, 24 घंटों में कुछ सेंटर्स पर बारिश भी दर्ज की गई है, लेकिन गर्मी पर बारिश और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं होगा। तीन दिन तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। 

बिहार: बिहार में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 10 जिलों में 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने आज भी 22 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें 10 जिलों में सीवियर हीट वेव (ऑरेंज अलर्ट) और 12 जिलों में हीट वेव (यलो अलर्ट) जारी किया गया है।

Reports Today

Click